लाइव चैट पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को कहा 'डैडी', क्या अपनी प्रेग्नेंसी की तरफ है उनका इशारा?
By मेघना वर्मा | Published: August 17, 2019 10:42 AM2019-08-17T10:42:38+5:302019-08-17T10:42:38+5:30
दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में दिखाई देने वाली हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक विक्टिम का किरदार निभा रही हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी जितनी ऑन स्क्रीन धमाल मचाती है उतना ही ऑफ स्क्रीन ये कपल एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखायी देता है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करना हो या लाइव चैट में एक-दूसरे से बाते। ये दोनों हमेशा ही लोगों को कपल गोल दे जाते हैं।
वहीं शादी के बाद से लागातार सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ती है। अभी रिसेंटली रणवीर सिंह के एक लाइव चैट पर दीपिका पादुकोण के एक कमेंट से फिर से इस अफवाह को आग मिल गई है।
दरअसल रणवीर सिंह अपने ऑफिशियर इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव चैट कर रहे थे। जिसमें लगातार उनके फैंस उनसे सवाल कर रहे थे और उन्हें ग्रीट कर रहे थे। इतने में ही दीपिका पादुकोण ने भी उस लाइव चैट पर 'Hi Daddie' लिख कर एक बेबी इमोजी भी पोस्ट किया। इसके बाद दीपिका पादुकोण के फैंस क्रेजी हो गए।
दीपिका के इस कमेंट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं। ये कमेंट उनकी प्रेग्नेंसी की खबर को सच तो नहीं करार देता। बता दें दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में उड़ी थी। जब एक आउटफिट मे उनका पेट नजर आ रहा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में दिखाई देने वाली हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक विक्टिम का किरदार निभा रही हैं। वहीं रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में दिखाई देंगे। जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे।