OMG! अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करेंगे दीपिका-रणवीर, शादी के बाद पहली बार साथ कर सकते हैं काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 18, 2019 10:47 AM2019-03-18T10:47:56+5:302019-03-18T10:47:56+5:30

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि पद्मावत के बाद एक बार फिर से दोनों साथ में काम कर सकते हैं।

deepika padukone and ranveer singh will work together as brand ambassador of llyod ac | OMG! अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करेंगे दीपिका-रणवीर, शादी के बाद पहली बार साथ कर सकते हैं काम

OMG! अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करेंगे दीपिका-रणवीर, शादी के बाद पहली बार साथ कर सकते हैं काम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि पद्मावत के बाद एक बार फिर से दोनों साथ में काम कर सकते हैं।दीपिका ने रणवीर की फिल्म '83' में काम करने से तो मना कर दिया लेकिन अब दोनों को एक नए प्रोजेक्ट में साथ देखा जा सकता है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक ऐड फिल्म के लिए साथ आएंग। खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही लॉयड ब्रैंड के एड के लिए साथ आ सकते हैं। फिलहाल लॉयड के ब्रैंड एंबेसडर अमिताभ बच्चन है। 

लॉयड के सीईओ शशि अरोड़ा ने इंटरव्यू में कहा है कि दीपिका और रणवीर आज के युवाओं में बहुत पॉपुलर हैं, हम दिल से लॉयड परिवार में रणवीर और दीपिका का स्वागत करते हैं। वहीं,  84 दीपिका केवल इस वजह से फिल्म नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उनके पति इस फिल्म के हीरो है।

ऐसे में अगर दीपिका और रणवीर इसके लिए हां करते हैं तो शादी के बाद का उनका ये पहला प्रोजेक्ट होगा जिसमें दोनों काम करेंगे। ये दोनों के फैंस के लिए भी खुशी की बात होगी।  दीपिका इन दिनों इसी फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह 'गली ब्वॉय' की रिलीज के बाद फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में कपिल की पत्नी के रोल में मेकर्स दीपिका को साइन करना चाहते थे।

इस किरदार के लिए दीपिका को सिर्फ एक हफ्ते ही शूटिंग करनी थी, लेकिन ये रोल दीपिका को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया, खैर, रणवीर ने '83' के अलावा करण जौहर की 'तख्त' भी साइन की है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनका किरदार दारा शिकोह का होगा।

Web Title: deepika padukone and ranveer singh will work together as brand ambassador of llyod ac

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे