बड़ा खुलासा! इटली नहीं अपने ही देश के इस शहर में फेरे लेंगे दीपिका- रणवीर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 24, 2018 10:53 AM2018-10-24T10:53:43+5:302018-10-24T10:53:43+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट सामने आ चुकी हैं। हर तरफ फिलहाल दोनों की शादी के ही चर्चे हो रहे हैं। ऐसे में अब कयास भी जोरों पर है कि आखिर दोनों शादी कहां करेंगे।

deepika padukone and ranveer singh wedding: couple to get marry in mumbai instead of italy | बड़ा खुलासा! इटली नहीं अपने ही देश के इस शहर में फेरे लेंगे दीपिका- रणवीर

बड़ा खुलासा! इटली नहीं अपने ही देश के इस शहर में फेरे लेंगे दीपिका- रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट सामने आ चुकी हैं। हर तरफ फिलहाल दोनों की शादी के ही चर्चे हो रहे हैं। ऐसे में अब कयास भी जोरों पर है कि आखिर दोनों शादी कहां करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये खूबसूरत कपल  इटली के लेक कोमो में शादी करेगा। यह वेडिंग डेस्टिनेशन इसलिए चुना गया क्योंकि दीपिका को इटली बहुत पसंद है। हालांकि दोनों अपनी शादी के ऐलान में ये नहीं बताया कि वो फेरे कहां लेंगे। वहीं, अब कहा जा रहा कि ये कपल अपने ही देश में शादी करेगा। नई रिपोर्ट्स में दीपिका-रणवीर की शादी का वेन्यू मुंबई बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार कपल की शादी का डेस्टिनेशन यह सोचकर बदला गया है कि सभी रिश्तेदारों का इटली जाना संभव नहीं हो सकेगा। इसे देखते हुए दीपिका-रणवीर ने वेडिंग वेन्यू को बदलकर मुंबई कर दिया है। संगीत, मेहंदी और शादी मुंबई के सांताक्रूज इलाके के वाकोला स्थित एक फाइव स्टार होटेल में होगी। 

कपल का रिसेप्शन 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई और बेंगलुरू में अलग-अलग रिसेप्शन होगा। कहा जा रहा है कि नवंबर के अंत में 28 और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी जाएगी। 

मुंबई के रिसेप्शन में करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे। इसके लिए होटेल ग्रैंड हयात को बुक किया गया है। इस पार्टी में दीपिका रणवीर के दोस्तों के साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। 

खबरों की मानें तो  कि दोनों की शादी सिंधि रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। वहीं, अपनी शादी में दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी। 

खबर रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे रणवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शादी से पहले उनके कपड़े फाड़ेंगे। सिंधी समाज में इस रिवाज को सांथ कहते हैं। ये रिवाज सिंधी समाज में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है।   माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।

Web Title: deepika padukone and ranveer singh wedding: couple to get marry in mumbai instead of italy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे