शादी की खबरों पर पहली बार दीपिका-रणवीर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 5, 2018 07:29 PM2018-10-05T19:29:44+5:302018-10-05T19:29:44+5:30
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खूब अटकलें चल रही हैं। अब इस पर खुद सामने आकर दोनों ने जवाब दिया है।
मुंबई, 5 अक्टूबर: बीते कई दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं। लेकिन पहली बार दोनों ने एक साथ अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
बॉलीवुड का ये हॉट कपल हिंदुस्तान टाइम्स समिट में साथ-साथ पहुंचा था। यहां दोनों ने अपनी शादी के सवालों पर एक बार फिर से मीडिया को ही टारगेट करते हुए जवाब दिए।
दोनों से जब पूछा गया कि वो शादी कब कर रहे हैं तो रणवीर सिंह ने कहा, ये तो रोज आप पढ़ रहे हैं, खबरों में देख रहे है। मेरी तो शेरवानी का कलर और गिफ्ट क्या मिलने वाला है ये सब कुछ डिसाइड हो चुका है, लेकिन जब वाकई ऐसा होगा तो आपके सबसे पहले पता चल जाएगा। वहीं, दीपिका कहती हैं कि हमारी तो सगाई तक ना जाने कितनी बार करवाई जा चुकी है।
इतना ही नहीं नवंबर में होने वाली वेडिंग को लेकर दीपिका ने कहा कि अब तक कई बार नवंबर में हमारी शादी हो चुकी है। इसके तुरंत बाद रणवीर सिंह ने कहा, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक कई बार हमारी शादी हो चुकी है और हमारी ज़िंदगी में और भी बहुत कुछ हो चुका है। रणवीर ने कहा कि शादी को लेकर जब खबरें पढ़ता हूं तो लगता है कि स्क्रिप्ट ही लिख दी जाएगी। दोनों शादी को लेकर बहुत ही चालाकी से सारे जवाब दिए।
यहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खलीबली गाने पर रोमांटिक डांस भी किया। गौरबतल है कि काफी समय से ऐसा कहा जा रहा था कि इनकी शादी नवंबर में होने वाली है. लेकिन कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि ये शादी अब पोस्टपोन हो चुकी है।