एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, इटली में रचाई धूमधाम से शादी 

By रामदीप मिश्रा | Published: November 14, 2018 04:57 PM2018-11-14T16:57:44+5:302018-11-14T17:01:26+5:30

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने  13 नवंबर को सगाई सेरेमनी की और यह सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

Deepika Padukone and Ranveer Singh get married in Italy | एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, इटली में रचाई धूमधाम से शादी 

एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, इटली में रचाई धूमधाम से शादी 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली और दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं। बता दें, दीपिका और रणवीर ने  13 नवंबर को सगाई सेरेमनी की और यह सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

बताया गया कि बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रिवाजों करने की योजना है। चूंकि दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई है। 

वहीं रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर को उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज की जाएगी। साथ ही सा खाने का मैन्यू भी दोनों दिन अलग-अलग रहने वाला है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया है।



एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस विला में रणवीर और दीपिका ने शादी की उस विला का एक दिन का किराया आठ हजार से दस हजार यूरो है यानि लगभग आठ लाख 20 हजार रुपये है। ये किराया घंटे के हिसाब से तय किया गया है। यहां शादी और रिसेप्शन में लगने वाली कुर्सियों का किराया भी अलग से दिया जाता है। यहां एक कुर्सी का किराया 10 यूरो से अधिक है।

वहीं, कहा जा रहा है दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा। 

इधर, शादी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही दीपिका और रणवीर लाइम लाइट में है। सोशल मीडिया पर हर कोई बस इन दोनों कपल्स की बात कर रहा है। 

Web Title: Deepika Padukone and Ranveer Singh get married in Italy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे