दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने शादी का सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सामने किया ऐलान, 14-15 नवंबर को होंगे एक दूजे के

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 21, 2018 04:22 PM2018-10-21T16:22:46+5:302018-10-21T16:50:45+5:30

Ranveer Singh and Deepika Padukone wedding date announced: दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर शादी का ऐलान कर दिया है।

deepika padukone and ranveer singh announce wedding date | दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने शादी का सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सामने किया ऐलान, 14-15 नवंबर को होंगे एक दूजे के

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने शादी का सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सामने किया ऐलान, 14-15 नवंबर को होंगे एक दूजे के

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में हर रोज दोनों की शादी को लेकर नए नए खुलासे होते रहते हैं। पहली बार दोनों सितारों ने अपनी शादी पर आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर शादी का ऐलान कर दिया है। रविवार को शाम करीब 4 बजे दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शादी के कार्ड की तस्वीर पोस्ट की। दीपिका ने सरेआम ऐलान किया है कि इसी साल 14 और 15 नवंबर को वो रणवीर सिंह के साथ 7 रिश्तों में बंधेंगी।

View this post on Instagram

View this post on Instagram

 ये खूबसूरत जोड़ी अगले महीने दीवाली के बाद (14 नवंबर) शादी के बंधन में बंधने जा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका के शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे।

इसमें परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।  पहले कहा जा रहा था कि दोनों की शादी सिंधि रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। वहीं, अपनी शादी में दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी। 

खबर रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे रणवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शादी से पहले उनके कपड़े फाड़ेंगे। सिंधी समाज में इस रिवाज को सांथ कहते हैं। ये रिवाज सिंधी समाज में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है।   माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।

English summary :
Ranveer Singh and Deepika Padukone announces wedding date, to be on 14th and 15th of November. News of Ranveer Singh and Deepika Padukone marriage were circulating in Bollywood corridors. For the first time, both stars have officially announced on their wedding date. Deepika Padukone and Ranveer Singh have announced their marriage date through a post on Instagram.


Web Title: deepika padukone and ranveer singh announce wedding date

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे