वरुण धवन इस दिन रचा लेंगे गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी, पापा डेविड धवन ने खोल दिए वेडिंग के राज

By मेघना वर्मा | Published: April 27, 2019 11:31 AM2019-04-27T11:31:55+5:302019-04-27T11:31:55+5:30

वरुण धवन आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखाई दिए हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त दिखाई दिए हैं।

david dhawan reveals the varun dhawan natasha dalal wedding date | वरुण धवन इस दिन रचा लेंगे गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी, पापा डेविड धवन ने खोल दिए वेडिंग के राज

वरुण धवन इस दिन रचा लेंगे गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी, पापा डेविड धवन ने खोल दिए वेडिंग के राज

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल वरुण धवन और नताशा दलाल इन दिनों काफी चर्चा में है। खबर थी कि इसी साल वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर एक्टर कॉफी विद करण में कह दिया था कि अभी शादी में कई दिन हैं। वहीं हाल ही में वरुण धवन के पापा और डायरेक्टर डेविड धवन ने वरुण की वेडिंग डेट का राज खोल दिया है। डेविड ने बता दिया है कि नताशा और वरुण कब शादी करेंगे। 

डेविड धवन ने कहा कि वरुण और नताशा अगले साल यानी 2020 में शादी के बंध सकते हैं। नताशा और वरुण के रिश्ते को लेकर भी पिता डेविड ने बात की उन्होंने कहा कि वो दोनों के रिश्ते को लेकर खुश हैं। वरुण और नताशा के रिश्ते को लेकर डेविड धवन ने कहा एक पिता को और क्या चाहिए।

कॉफी विद करण में रिलेशनशिप को किया ता कबूल

वरुण धवन और नताशा दलाल के रिलेशनशिप की खबरें एक्टर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बताई थी। वरुण ने बताया था कि हां वो नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि वो और नताशा बचपन से ही बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। 

वरुण धवन आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखाई दिए हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त दिखाई दिए हैं। हलांकि फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की। मगर इसके बाद लोगों को थिएटर्स तक लाने पर मजबूर नहीं कर पाई। 

Web Title: david dhawan reveals the varun dhawan natasha dalal wedding date

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे