डेविड धवन की बिगड़ी तबीयत, 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन छोड़ अस्पताल पहुंचे वरुण धवन
By अनिल शर्मा | Published: June 16, 2022 11:56 AM2022-06-16T11:56:37+5:302022-06-16T12:06:48+5:30
डेविड धवन की तबीयत कैसे खराब हुई, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है।

डेविड धवन की बिगड़ी तबीयत, 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन छोड़ अस्पताल पहुंचे वरुण धवन
मुंबईः मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन की बुधवार अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डेविड धवन की तबीयत जब बिगड़ी, उस वक्त उनके बेटे वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म जुग जुग जियों के प्रमोशन में व्यस्त थे। पिता की तबीयत के बारे में जैसे ही वरुण को मालूम हुआ वह बीच प्रमोशन ही तुरंत अस्पताल पहुंचे।
डेविड धवन की तबीयत कैसे खराब हुई, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है। डायबिटीज के कारण डेविड की इससे पहले भी कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। और इस बार भी इसी वजह से उनकी तबीयत खराब होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
वरुण धवन को पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही मिली वह प्रमोशन को छड़कर पिता का हालचाल जानने तुरंत अस्पताल पहुंचे। वरुण की जुगजुग जियों 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में वरुण के अलावा कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी लीड रोल में है। फैमिली ड्रामा फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।