इस वैलेंटाइन आप भी कर सकते हैं हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट, जानिए कैसे?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 5, 2019 04:14 PM2019-02-05T16:14:15+5:302019-02-05T16:14:15+5:30

अब आप भी दिशा पाटनी के साथ डेट पर जा सकते हैं वह भी साल के सबसे रोमांटिक डे यानी वैलंटाइंस डे पर।

date disha patani on this valentines day know how | इस वैलेंटाइन आप भी कर सकते हैं हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट, जानिए कैसे?

इस वैलेंटाइन आप भी कर सकते हैं हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट, जानिए कैसे?

Highlightsइस वैलेंटाइस डे पर फैंस दिशा के साथ डेट पर जा सकते हैंएक्ट्रेस ने खुद इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे हॉट ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। फैंस के बीच वह तेजी से पॉपुलर्टी बढ़ रही है। हर एक लड़का आज के टाइम में दिशा के साथ में वैलेंटाइन के दिन पर डेट पर जाने का सपना देखता है। फैंस ये इच्छा जाहिर भी कर चुके हैं। 

अब आप भी दिशा पाटनी के साथ डेट पर जा सकते हैं वह भी साल के सबसे रोमांटिक डे यानी वैलंटाइंस डे पर। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया हैं। जिसमें दिशा ने बताया कि वैलेंटाइंस डे पर आम लोगों में से कोई एक उनके साथ डेट पर जा सकता है।

 इसके लिए उन्हें 7 फरवरी तक वीडियो अपलोड करते हुए यह बताना होगा कि वह क्यों दिशा के साथ डेट पर जाना चाहते हैं। इतना ही नहीं दिशा ने वीडियो में यह भी बताया है कि भेजे जाने वाले वीडियोज में उन्हें बिल्कुल भी चीजी लाइन्स नहीं चाहिए, क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं।

इसके साथ ही दिशा ने इस बारे में भी हिंट दी कि वह डेट पर क्या पहनने वाली हैं। दिशा का ये वीडियो शेयर करते ही फैंस के बीच छा गया है। ऐसे में अब दिशा के फैंस के लिए खास मौका है उनके साथ डेट पर जाने का। दिशा जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगी। 

Web Title: date disha patani on this valentines day know how

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे