भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी, जल्द करेंगी शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 11, 2020 09:37 AM2020-02-11T09:37:49+5:302020-02-11T09:37:49+5:30

दक्षिण भारत की अनुष्का शेट्टी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार अनुष्का का फैंस ने खासा पसंद किया था

cricket reports anushka shetty likely to get hitched to an indian cricketer | भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी, जल्द करेंगी शादी

भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी, जल्द करेंगी शादी

Highlightsसुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों चाहने वाले हैंअनुष्का एक के बाद एक नायाब फिल्मों में काम करती फैंस को नजर आती रहती हैं।

सुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों चाहने वाले हैं। अनुष्का एक के बाद एक नायाब फिल्मों में काम करती फैंस को नजर आती रहती हैं। अनुष्का फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का के अफेयर के चर्चे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। खबर के अनुसार एक्ट्रेस जल्द शादी करने जा रही हैं।

दक्षिण भारत की अनुष्का शेट्टी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार अनुष्का का फैंस ने खासा पसंद किया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद प्रभास के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी मीडिया में जमकर आए थे। लेकिन प्रभास ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

अब पिंकविला की खबर के अनुसार अनुष्का शेट्टी इन दिनों किसी भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। कहा रहा है कि इस क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी भी कर लेंगी। हालांकि खास बात है कि अभी इस क्रिकेटर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अनुष्का जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

दूसरी तरफ इस बात पर अनुष्का की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। वे इन दिनों अपनी फिल्म निशब्दम के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक साइलेंट थ्रिलर फिल्म हैष फिल्म में अनुष्का म्यूट आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं। हेमंत मधुकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेलुगु, अंग्रेजी, तमिल, हिंदी और मलयालम में बनीं है और 2 अप्रैल को रिलीज होगी।

Web Title: cricket reports anushka shetty likely to get hitched to an indian cricketer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे