वरुण धवन ने जीता फैंस का दिल, अब डॉक्टरों और बेघरों को खिलाएंगे खाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 8, 2020 02:39 PM2020-04-08T14:39:03+5:302020-04-08T14:39:03+5:30

एक्टर वरुण धवन ने डॉक्टरों, बेरोजगारों और बेघरों को मुफ्त भोजन मुहैया करवाने की शपथ ली है। उन्होंने कहा- इस मुश्किल समय में जितनी मदद कर सकता हूं, करूंगा।

covid 19 varun dhawan pledges to provide meal to doctors and homeless people | वरुण धवन ने जीता फैंस का दिल, अब डॉक्टरों और बेघरों को खिलाएंगे खाना

फाइल फोटो

Highlightsवरुण धवन ने शपथ ली कि वो डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, बेरोजगारों और बेघरों को खाना मुहैया करवाएंगेवरुण कोरोना के खिलाफ जंग में 55 लाख रुपये दान कर चुके हैं

कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। कोरोना के कहर को देखते हुए इस लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे समय में इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए पूरा देश एकजुट है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में पैसे की मदद के बाद एक बार फिर से वरुण धवन आगे आए हैं।

वरुण धवन इस मुश्किल समय में लोगों को मुफ्त खाना खिलाएंगे। वरुण उनको खाना खिलाएंगे,  जिनके पास घर और नौकरी नहीं है। इसके साथ ही वरुण डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भोजन मुहैया करवाएंगे। वरुण ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के जरिए ऐसा करेंगे।

इससे पहले वरुण पैसों से मदद करके हाथ आगे बढ़ाए थे।इससे पहले उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 30 लाख रुपये और सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए थे। ऐसे में वरुण की इस नेक काम के लिए काफी तारीफ हो रही है।

ऋतिक भी खिलाएंगे खाना

ऋतिक ने गरीब और मजबूर लोगों के लिए कुछ ऐसा किया कि वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अक्षय पात्र नामक एनजीओ के साथ ऋतिक ने हाथ मिलाया है। यह एनजीओ वृद्धाश्रम, दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को पौष्टिक पका हुआ भोजन प्रदान करने का काम कर रहा है। एनजीओ अक्षय पात्र ने अपने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की मदद का जिक्र किया। 

अक्षय पात्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार @iHrithik का साथ मिल रहा है। जब तक चीजें समान्य नहीं हो जाती है, तब तक हम यह काम करते रहेंगे।' इस पर ऋतिक ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आपको यह सुनिश्चित करता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी असली सुपरहीरो हैं।' ऋतिक रोशन के इस कदम को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

Web Title: covid 19 varun dhawan pledges to provide meal to doctors and homeless people

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे