Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफ हैंड्स चैलेंज, अमिताभ बच्चन से लेकर इन लोगों को किया नॉमिनेट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 26, 2020 10:04 AM2020-03-26T10:04:03+5:302020-03-26T10:04:03+5:30
सेफ हैंड्स चैलेंज में दीपिका अनुष्का के बाद अब प्रियंका चोपड़ा शामिल हो गई हैं।प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी इस कैंपेन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
कोरोना वायरस का कहर जमकर देखने को मिल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक इस वायरस के कारण कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर देश में जमकर सावधानियां बरती जा रही हैं। इस संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता का पालन करने की सलाह भी डॉक्टरों द्वारा दी जा रही है। ऐसे में सेफ हैंड्स चैलेंज (Safe Hands Challenge) कैंपेन चलाकर लोग एक दूसरे को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
सेफ हैंड्स चैलेंज में दीपिका अनुष्का के बाद अब प्रियंका चोपड़ा शामिल हो गई हैं।प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी इस कैंपेन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में प्रियंका अपने हाथों को अच्छी तरह से धोती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लोगों को हाथ धोने के लिए जागरुक करने के लिए इस खास वीडियो को फैंस के सामने पेश किया है। प्रियंका ने अपने फैंस को बताया कि समय-समय और अपने हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है और इसी के साथ कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ हमें धोना चाहिए।
प्रियंका के इस वीडियो की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन , अपने पति निक जोनस , और बहन परिणीति चोपड़ा को भी नोमिनेट किया है।
दीपिका ने चैलेंज किया था स्वीकार
इससे पहले दीपिका पादुकोण ने इस खास चैलेंज को स्वीकार किया था और भी लोगों को इसके लिए टैग किया था।दीपिका पादुकोण ने इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अभिनेत्री वॉशरूम में मास्क लगाकर अपने हाथों पर साबुन लगाकर धुलती दिखीं।
वीडियो ट्वीट कर दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि शुक्रिया डॉक्टर टिडरोज सेफ हैंड चैलेंज के लिए नॉमिनेट करने के लिए। ये लोगों के कोविड-19 से बचाने में जरूर कारगर साबित होगा। हम लोग इस फाइट में एक दूसरे के साथ हैं। इसके साथ ही दीपिका ने रोजर फेडरर, क्रिस्टीनो रोनाल्डो और विराट कोहली को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।