लॉकडाउन में रैपर बने वरुण धवन ने गाया गाना, अंदाज देखकर हो जाएंगे आप भी इम्प्रेस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 28, 2020 10:52 AM2020-03-28T10:52:24+5:302020-03-28T11:27:39+5:30
वरुण ने लॉकडाउन पर एक रैप किया है।इस रैप में वरुण ने पीएम मोदी (PM Modi) की स्पीच का भी इस्तेमाल किया गया है। वरुण अपने इस रैप में कोरोना के चलते सभी फैन्स से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं।
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश में हुए लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया। ऐसे में हर कोई अपने घर पर रहने को मजबूर है। ऐसे में कोरोना से सचेर रहने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार कोशिश कर रहे हैं।ऐसे में अब एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) का एक बार फिर रैपर अंदाज देखने को मिल रहा है।
दरअसल वरुण ने लॉकडाउन पर एक रैप किया है।इस रैप में वरुण ने पीएम मोदी (PM Modi) की स्पीच का भी इस्तेमाल किया गया है। वरुण अपने इस रैप में कोरोना के चलते सभी फैन्स से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं। वरुण से पहसे ये तरीका कार्तिक आर्यन अपना चुके हैं।
वरुण धवन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वरुण के इस अंदाज को देख कर अर्जुन कपूर, बादशाह और आयुष शर्मा जैसे सेलेब्स ने कमेंट किया है।
आपको बता दे कि वरुण धवन ने पीएम मोदी के इस लॉकडाउन के फैसले का खुलकर स्वागत किया हैय़ तो वहीं जनता कर्फ्यू के दौरान वरुण और उनके पूरे परिवार ने अपनी बालकनी से ताली और घंटी बजाकर इलाज कर रहे डॉक्टरों का धन्यवाद किया था।
आपको बता दे कि भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। बहरहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये दो मौत कहां हुई हैं।