कोरोना वायरस: सिंगर कनिका कपूर ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, बताया खुद को निर्दोष

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2020 06:26 AM2020-04-30T06:26:47+5:302020-04-30T06:26:47+5:30

कनिका कोरोना को तो मात दे चुकी हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कनिका कपूर को यूपी पुलिस ने लापरवाही के मामले में नोटिस थमाया था

coronavirus lock down kanika kapoor record her statment | कोरोना वायरस: सिंगर कनिका कपूर ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, बताया खुद को निर्दोष

फाइल फोटो

Highlightsसिंगर कनिका कपूर उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब वह कोरोना संक्रमति पाई गई थीं।सिंगर ने संक्रमित होने के बाद कई पार्टी आदि भी ज्वाइन की थीं


सिंगर कनिका कपूर उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब वह कोरोना संक्रमति पाई गई थीं। सिंगर ने संक्रमित होने के बाद कई पार्टी आदि भी ज्वाइन की थीं। जिस कारण से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।अब कनिका कोरोना की जंग जीत चुकी हैं। कनिका अब पूरी ही तरह से स्वस्थ्य हो चुकी है और अपने घर लौट गई हैं। 14 दिन के क्वारनटीन पीरियड के बाद कनिका अपने साधारण जीवन में वापस लौट आई हैं।

कोरोना को मात देने वाली कनिका की दूसरी तरफ मुसीबतें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।  हाल ही में कनिका कपूर को यूपी पुलिस ने लापरवाही के मामले में नोटिस थमाया था। नोटिस में कनिका कपूर से बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया था। अब कनिका कपूर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

क्या कहा कनिका ने

अपने बयान में सिंगर ने खुद को निर्दोष करार दिया है। सिंगर ने कहा कि  मैं 10 मार्च को यूके से भारत आई थी। जबकि 18 मार्च को यूके से आने वालों के लिए क्वारनटीन में जाने की एडवाइजरी जारी हुई थी। साथ ही जो भी  संपर्क में आया वह कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है। साथ ही  एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में मैं शरीक हुई। मैंने खुद अपनी जांच कराई, एडमिट रही, बाद में होम क्वारनटीन भी रही थी।

कनिका का बयान दर्ज करवाने के लिए खुद जांच अधिकारी उनके घऱ पहुंचे थे।. कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नजर थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने जब ये बयान दर्ज किया तो कनिका के वकील भी वहां मौजूद थे।
 

Web Title: coronavirus lock down kanika kapoor record her statment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे