VIDEO: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 'एक अजनबी हसीना से' गाना गाया, जावेद अख्तर ने यूं लिए मजे

By अनिल शर्मा | Published: September 7, 2021 03:07 PM2021-09-07T15:07:08+5:302021-09-07T15:40:04+5:30

शशि थरूर के हिंदी शब्दों के उच्चारण को लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने एक मजाकभरा कमेंट किया। जावेद अख्तर ने वीडियो पर टिप्पणी की, "वाह! लगभग ऐसा ही एक गाना हिंदी में भी है।"

congress leader shashi tharoor sang the song ek ajnabee haseena se Javed Akhtar react like this | VIDEO: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 'एक अजनबी हसीना से' गाना गाया, जावेद अख्तर ने यूं लिए मजे

VIDEO: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 'एक अजनबी हसीना से' गाना गाया, जावेद अख्तर ने यूं लिए मजे

Highlightsशशि थरूर के इस वीडियो को अबतक 4 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।हिंदी शब्दों के उच्चारण को लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने एक मजाकभरा कमेंट कियावीडियो शेयर करते हुए थरूर ने लिखा- बिना तैयारी और कौशल के गाया लेकिन आनंद लीजिए।

कांग्रेस नेता शशि थरूर से आप बतौर राजनेता और लेखक परिचित होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा जिसमें वे एक हिंदी फिल्म का गाना गाते नजर आ रहे हैं। शशि थरूर के इस अवतार को देख लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं गीतकार जावेद अख्तर ने भी थरूर के वीडियो पर कमेंट किया है जो वायरल हो रहा है।

शशि थरूर ने सोमवार को अपने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें वह एक इवेंट में 'एक अजनबी हसीना से' गाना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा, सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुझे सदस्यों के लिए गाना गाने को कहा गया। बिना तैयारी और कौशल के गाया लेकिन आनंद लीजिए।

 वीडियो में देखा जा सकता है कि शशि थरूर मोबाइल पर देखकर इस गाने को गाते हैं। यह साल 1974 में रिलीज फिल्म अजनबी का चर्चित गीत है जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है।

वहीं उनके हिंदी शब्दों के उच्चारण को लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने एक मजाकभरा कमेंट किया। जावेद अख्तर ने वीडियो पर टिप्पणी की, "वाह! लगभग ऐसा ही एक गाना हिंदी में भी है।"

इसके साथ ही यूजर्स भी वीडियो पर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शशि हमारे देश के प्रधान मंत्री होने चाहिए, उनमें देश का नेतृत्व करने के लिए अन्य राजनीतिक नेताओं की तुलना में बेहतर कौशल और प्रतिभा है। वहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने कमेंट किया- हाहा! आप एक खेल हैं! इस वीडियो को अबतक 4 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

Web Title: congress leader shashi tharoor sang the song ek ajnabee haseena se Javed Akhtar react like this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे