सात फेरे में बंधे दीपिका-रणवीर को ड्यूरेक्स ने इस अंदाज में दी शादी की बधाई, अमूल भी नहीं रहा पीछे
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 15, 2018 12:52 AM2018-11-15T00:52:10+5:302018-11-15T00:52:10+5:30
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद से उनके करीबी, दोस्त, फैंस और वेलविशर्स सभी उनको सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। ऐसे में कॉन्डम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।
रणवीर सिंह ड्यूरेक्स के ब्रैंड ऐंबैसड हैं। वह ड्यूरेक्स का ऐड करने को लेकर खबरों में भी आ चुके हैं। यह कंपनी पहले भी सिलेब्स को मजेदार तरीके से बधाई देती रही है। ड्यूरेक्स ने विराट, अनुष्का और सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शादी की बधाई दी थी।
ड्यूरेक्स कंपनी की इस बधाई पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। बता दें कि कॉन्डम का ऐंडॉर्समेंट साइन करने के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर ने यह भी कहा था कि वह हमेशा अपने वॉलेट में कॉन्डम रखते हैं।
We've got you covered. ;) #DeepVeer#DeepVeerKiShaadipic.twitter.com/eRL4MnSEXC
— Durex India (@DurexIndia) November 14, 2018
वहीं, दूसरी तरफ अमूल कंपनी जो हमेशा से ही विशेष रूप से बधाई देने के लिए जानी जाती है। दीपिका-रणवीर को भी अपने ही अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। अमूल ने उन्हें ग्राफिक्स बनाकर अनोखे अंदाज में बधाई दी। अमूल ने लिखा है- रणवीर नॉट सिंगल एनीमोर.....amul the deepik-tion taste!
#Amul Topical: Bollywood superstars tie the knot! pic.twitter.com/4shuZSaFmt
— Amul.coop (@Amul_Coop) November 14, 2018
बुधवार को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली और दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं। बता दें, दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई सेरेमनी की और यह सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।
बताया गया कि बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रिवाजों करने की योजना है। चूंकि दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई है।
वहीं रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर को उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज की जाएगी। साथ ही सा खाने का मैन्यू भी दोनों दिन अलग-अलग रहने वाला है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया है।