CAA प्रोटेस्ट: फरहान अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नफरत फैलाने का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2019 09:32 AM2019-12-21T09:32:02+5:302019-12-21T09:36:48+5:30

फरहान अख्तर हाल ही में मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Complaint Filed Against Farhan Akhtar Over Comments On CAA | CAA प्रोटेस्ट: फरहान अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नफरत फैलाने का आरोप

CAA प्रोटेस्ट: फरहान अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नफरत फैलाने का आरोप

नागरिकता कानून के खिलाफ बॉलीवुड सेलेब्स जमकर विरोध कर रहे हैं। एक्टर फरहान अख्तर भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन फरहान पर इस कानून का विरोध करना भारी पड़ गया है। तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

फरहान के खिलाफ ये खिकायत हिंदू संगठन के संस्थापक की तरफ से की गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि फरहान ने नागरिकता अधिनियम  के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य दिए हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच भय फैला है।

वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अपनी पेश की गई टिप्पणियों में दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं

फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया है

 

Web Title: Complaint Filed Against Farhan Akhtar Over Comments On CAA

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे