हिमाचल के मुख्यमंत्री बोले- नहीं सहेंगे हिमाचल की बेटी का अपमान, देश की जनता कंगना रनौत के साथ खड़ी है
By अमित कुमार | Published: September 10, 2020 05:45 PM2020-09-10T17:45:13+5:302020-09-10T17:45:13+5:30
बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के रवैये से लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोग लगातार महराष्ट्र सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
मुंबई में कंगना रनौत के घर में बीएमसी के तोड़फोड़ के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का कुछ हिस्सा ढहाए जाने को लेकर शिवसेना के नेतृत्वा वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। कंगना रनौत के पक्ष में अनुपम खेर से लेकर कई बॉलीवुड सितारे आ गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी कंगना रनौत का साथ दिया है। जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, 'हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते। महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है। हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है।'
हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) September 10, 2020
महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है।
हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है।#HimachalKiBetipic.twitter.com/o8wS3dEV7v
कंगना रनौत के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही महाराष्ट्र सरकार
इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के साथ हो रहे व्यवहार को गलत करार देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला था। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है।
जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है : हि.प्र. CM pic.twitter.com/nshe2erMRD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी दिया कंगना का साथ
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘कंगना से भरोसा रखने के लिए कहिए। उनके संघर्ष में हम उनके साथ हैं।’’ वरिष्ठ पत्रकार नौजर भरूचा ने कहा, ‘‘अगर बांद्रा-खार इलाके की अधिकांश नई इमारतों की फॉरेंसिक जांच की जाए, तो बड़े पैमाने पर एफएसआई हेरफेर, अवैध मंजिलों, अनधिकृत छज्जों और अवैध निर्माण का खुलासा होगा।’’