सरोज खान से कम नहीं इन कोरियोग्राफर्स की लव स्टोरी, आज भी दूर-दूर तक होते हैं चर्चे
By मनाली रस्तोगी | Published: July 3, 2020 05:37 PM2020-07-03T17:37:26+5:302020-07-03T17:37:26+5:30
आमतौर पर फैंस अपने पसंदीदा स्टार्सकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। मगर कोरियोग्राफर्स की लव लाइफ की बात करें तो इनके चर्चे भी दूर-दूर तक हुए।
आज के दौर में कोरियोग्राफर्स कही से भी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से कम नहीं होते। जितनी फैन फोलोइंग स्टार्स की होती है, उतने ही मशहूर कोरियोग्राफर्स भी होते हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही कोरियोग्राफर्स के बारे में जिनकी प्रेम कहानी की चर्चा दूर-दूर तक हुई।
सरोज खान
सरोज खान का नाम पहले निर्मला था लेकिन इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। कोरियोग्राफर बी। सोहनलाल से नृत्य सीखते हुए 13 साल की उम्र में ही खान ने उनसे शादी कर ली थी। उस समय सोहनलाल की उम्र 41 वर्ष थी और उनकी यह दूसरी शादी थी। दोनों के बीच तकरीबन 28 साल का अंतर था, लेकिन इसके बाद ही दोनों ने शादी रचाई। यही नहीं, शादी के एक साल बाद ही सरोज ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। बताया जाता है कि जब सरोज ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, तब सोहनलाल ने उसे अपना नाम देने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी दूरियां पैदा हो गई थीं।
प्रभू देवा
प्रभू देवा की लव स्टोरी के चर्चे भी दूर-दूर तक हुए। उन्होंने किसी समय में साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। बता दें, प्रभू ने लव मैरिज की थी। मगर बाद में उनकी और नयनतारा के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं, जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। हालांकि, नयनतारा प्रभू देवा राहें अलग क्यों हो गईं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
फराह खान
कोरियोग्राफर से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनीं फराह खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने काम को लेकर वो अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। मगर फराह किसी समय में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दरअसल, फराह और शिरीष कुंदर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों में आठ साल का फासला है। जी हां, फराह शिरीष से आठ साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों के बाच कभी भी उनके धर्म और उम्र ने बाधा पैदा नहीं की।
फराह और शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के दौरान हुई थी। इस फिल्म के जरिए फराह बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रही थीं, जबकि इसी फिल्म में शिरीष एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शिरीष और फराह में अक्सर लड़ाई होती थी। मगर ये दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। फिर एक दिन शिरीष ने फराह को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे फराह ठुकरा भी नहीं पाईं।