सरोज खान के निधन से फैंस का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं इमोशनल ट्वीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 3, 2020 08:10 AM2020-07-03T08:10:41+5:302020-07-03T08:12:32+5:30

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में अब नहीं हैं। उनका शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था और तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

choreographer saroj khan dies of cardiac arrest in mumbai | सरोज खान के निधन से फैंस का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं इमोशनल ट्वीट

सरोज खान के निधन से फैंस का दिल टूट सा गया है (सोशल मीडिया फोटो)

Highlightsसरोज खान के निधन से फैंस को एक बहुत बड़ा झटका लगा हैसोशल मीडिया पर फैंस सरोज के निधन से दुखी नजर आ रहे हैं

फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले से सरोज खान अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को एक और बड़ी झटका लगा है। इससे पहले 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत के निधन के दुख से फैंस निकल नहीं पाए थे कि अब सरोज के जाने की खबर सामने आ गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस सरोज की याद में जमकर इमोशनल हो रहे हैं।


सरोज खान को आज मुंबई के मलाड में कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सरोज दरअसल पिछले कई दिनों से डायबिटीज और इससे संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उनका कोरोना जांच भी हुआ था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्हें 1974 में पहली बार 'गीता मेरा नाम' में पहली बार बतौर कोरियोग्राफर काम करने का मौका मिला। तीन बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वालीं सरोज ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।


सरोज ने बतौर कोरियोग्राफर आखिरी फिल्म कलंक (2019) की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में उन्होंने माधुरी दीक्षित के ही एक गाने 'तबाह हो गये' में नृत्य दिया था। इससे पहले वे कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में भी एक गाने को कोरियॉग्राफ कर चुकी हैं। सरोज का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 

Web Title: choreographer saroj khan dies of cardiac arrest in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे