रिकॉर्ड का एक और पायदान चढ़ा 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा', पवन सिंह और काजल का धमाल बरकरार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 19, 2019 01:30 PM2019-01-19T13:30:54+5:302019-01-19T13:30:54+5:30
ये गाना जब से रिलीज हुआ है तेजी से वायरल हो रहा, अब तो ऐसा लग रहा है कि सफलता के सारे रिकॉर्ड ये गाना बनाने वाला है।
पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' फैंस के बीच छाया हुआ है। ये गाना जब से रिलीज हुआ है तेजी से वायरल हो रहा, अब तो ऐसा लग रहा है कि सफलता के सारे रिकॉर्ड ये गाना बनाने वाला है।
नया रिकॉर्ड बनाते हुए गाने ने यूट्यूब पर 24 करोड़ व्यूज को पार कर गया है। इन गाने के दिनों दिन व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि गाना कोई हाल ही की किसी फिल्म का है जो फैंस को भा गया हो ये गाना 2016 में आई फिल्म भोजपुरिया राजा से है। इस फिल्म के अन्य गानों को भी दर्शकों ने पसंद किया लेकिन 'छलकता' आए दिन नया कीर्तिमान गढ़ रहा है।
इस गाने में पवन सिंह और काजल ने बेहतरीन डांस किया है। उस वक्त भी ‘छलकत हमरो जवनिया’ गाने ने भोजपुरी श्रोताओं के बीच धूम मचा दी थी। यह पवन सिंह का क्रेज ही है कि आज भी इंटरनेट पर इस गाने को देखने वालों की संख्या कम नहीं हुई है।
पवन सिंह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी हैं। फैंस के बीच छाए इस गाने को खुद पवन सिंह व प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। साथ ही इस गाने को संगीत दिया है मधुकर आनंद ने।
पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माया गया गाना 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' ने एक और रिकॉर्ड कायम की है। इस गाने में पवन सिंह और काजल ने बेहतरीन डांस किया है। भोजपुरी दर्शक पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी काफी पसंद करते हैं। दोनों कलाकारों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं।