पोर्नोग्राफी मामले में कम नहीं हो रही हैं राज कुन्द्रा की मुश्किलें, पुलिस ने दो मोबाइल एप से 51 अश्लील फिल्में की बरामद
By वैशाली कुमारी | Published: August 1, 2021 02:38 PM2021-08-01T14:38:17+5:302021-08-01T14:38:17+5:30
अश्लील फिल्में बनाने और उसे वितरित करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं। राज कुंद्रा और उनके दोस्त रयान थोर्पे को पिछले महीने ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
अश्लील फिल्में बनाने और उसे वितरित करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं। राज कुंद्रा और उनके दोस्त रयान थोर्पे को पिछले महीने ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पोर्नोग्राफी के मामले में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। हालांकि राज कुन्द्रा इसे नकारते आये हैं, उनका कहना है कि वे सिर्फ इरोटिक फिल्मे बनाते हैं।
खबरो के अनुसार, मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के दो मोबाइल एप से 51 अश्लील कंटेंट को जब्त किया है। सरकारी वकील अरुणा पई ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट एप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की गईं हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन फिल्मों के तार सीधे राज कुंद्रा से जुड़े हैं। साथ ही पुलिस ने फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अरुणा पई ने ये भी कहा कि अश्लील वीडियो और कंटेंट के अलावा पेमेंट से संबंधित जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
आपको बता दें कि राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहित की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेशन), 292 और 293(अश्लीलता और अभद्रता) के साथ ही इंफोर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
राज कुन्द्रा ने सेट किया था 2023 तक प्लान
फिलहाल राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने अब तक उनके बारे में कई अहम खुलासे किये हैं। उनके वाट्सएप चैट से ये भी पता चला था कि राज ने अपनी कंपनी के लिए साल 2023 तक गोल सेट किया था और इतने समय में वो करीब 34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाना चाहते थे। पोर्नोग्राफी से जुड़े इस पूरे मामले पुलिस राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता मान रही है।