शाहरुख की 'पठान' ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, ऐसा करने वाली बनी 5वीं भारतीय फिल्म

By अनिल शर्मा | Published: February 21, 2023 03:41 PM2023-02-21T15:41:21+5:302023-02-21T16:31:36+5:30

Pathaan 1000 cr World Wide: आमिर खान की दंगल ही ऐसी भारतीय फिल्म थी जिसने दुनियाभर में लगभग 2,200 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे नंबर में बाहुबली 2 वहीं रही जिसने करीब 1,810 करोड़ कमाए थे।

box office collection Pathaan 1000 cr World Wide bacome 5th indian film record earning | शाहरुख की 'पठान' ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, ऐसा करने वाली बनी 5वीं भारतीय फिल्म

शाहरुख की 'पठान' ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, ऐसा करने वाली बनी 5वीं भारतीय फिल्म

Highlightsपठान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।अकेले हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ की कमाई की है। भारत में अबतक पठान ने 623 करोड़ की कमा लिए हैं।

Pathaan 1000 cr World Wide: शाहरुख खान की पठान ने रिलीज के बाद से ही कमाई के मामले में कई अनोखे कारनामें किए हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को लगभग 1 महीने होने वाले हैं लेकिन ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में यह शानदार प्रदर्शन कर रही है।

इस बीच पठान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी फिल्म हजार करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।  इसी के साथ पठान इस क्लब में एंट्री करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। अकेले हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ की कमाई की है। वहीं भारत में 623 करोड़ की कमाई की है। बीते रविवार को फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 996 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये हो गया है।

बताते चलें कि आमिर खान की दंगल ही ऐसी भारतीय फिल्म थी जिसने दुनियाभर में लगभग 2,200 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे नंबर में बाहुबली 2 वहीं रही जिसने करीब 1,810 करोड़ कमाए थे। तीसरे स्थान पर एसएस राजामौली की आरआआर है जिसने दुनियाभर में 1258 करोड़ की कमाई की। वहीं 1250 करोड़ के साथ केजीएफ 2 चौथे स्थान पर रही। 

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' से शाहरुख ने करीब चार साल बाद वापसी की है। रिलीज से पहले फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर काफी विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के खिलाफ जोरदार तरीके से बायकॉट की मुहिम चलाई गई लेकिन प्रदर्शन के बाद इसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड कायम कर लिए। वह भी ऐसे समय में जब बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में टिकट खिड़की पर धाराशाई हो गईं। 

कमाई के शानदार आंकड़ों के देखते हुए सिनेमाघरों के मालिक इस हफ्ते पठान वीक मना रहे हैं। महज 50 रुपए में ही पठान को  मल्टीप्लेक्स में दिखाई जा रही है। यानी 50 रुपए में ही आप फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। शाहरुख फिल्म जवान में नजर आएंगे, जो साउथ के मशहूर निर्देशक एटली के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी।

Web Title: box office collection Pathaan 1000 cr World Wide bacome 5th indian film record earning

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे