Look Back 2022: पठान के 'बेशर्म' गाने से रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट तक, जानें इस साल बॉलीवुड के सबसे बड़े विवाद के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Published: December 23, 2022 05:17 PM2022-12-23T17:17:00+5:302022-12-23T17:19:45+5:30

साल 2022 में बॉलीवुड कई विवादों से जूझता नजर आया।

Bollywood's biggest controversies of 2022 | Look Back 2022: पठान के 'बेशर्म' गाने से रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट तक, जानें इस साल बॉलीवुड के सबसे बड़े विवाद के बारे में

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsसाल 2022 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक अप्रत्याशित वर्ष था।अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रहे।कई फिल्मों और मशहूर हस्तियों ने विभिन्न कारणों से विवादों को जन्म दिया।

मुंबई: साल 2022 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक अप्रत्याशित वर्ष था। बॉलीवुड फिल्म फ्रैटर्निटी ने बॉयकॉट ट्रेंड और बॉक्स ऑफिस की असफलताओं से शुरू होने वाले कई विवाद देखें। यहां तक ​​कि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रहे। इसके अलावा कई फिल्मों और मशहूर हस्तियों ने विभिन्न कारणों से विवादों को जन्म दिया।

पठान का गाना 'बेशर्म' बना चर्चा का विषय

हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रिलीज हुआ। इस गाने ने फिल्म के साथ स्टार कास्ट को मुश्किल में डाल दिया। फिल्म में भगवा परिधानों के इस्तेमाल पर सियासत होने लगी। कई मंत्री कपड़ों के रंग को लेकर भड़क गए। यही नहीं, भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वेशभूषा और दृश्यों को ठीक किया जाना चाहिए या हटा दिया जाना चाहिए, तभी पठान को मध्य प्रदेश में रिलीज करने पर विचार किया जाएगा।

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इस साल पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।  ये वहीं मैगजीन जिसने 2014 में किम कार्दशियन शैंपेन फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थी। फिलहाल, रणवीर की बात करें तो न्यूड फोटोशूट के दौरान वो टर्किश रग के साथ पोज देते हुए नजर आए। उनके फोटोशूट के बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

पान मसाला को बढ़ावा देने के लिए अक्षय कुमार की हुई थी आलोचना

अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन के बाद अपने इलायची उत्पादों के लिए पान मसाला ब्रांड के प्रोमो में शामिल होने वाले नवीनतम बॉलीवुड स्टार थे। यह एक ऐसा ब्रांड है जो तंबाकू उत्पाद भी बेचता है। उनके इस फैसले को प्रशंसकों ने पसंद नहीं किया। आलोचना होने के बाद अभिनेता ने घोषणा की कि वह अब उस तंबाकू ब्रांड के एम्बेसडर नहीं रहेंगे जिसके लिए उन्होंने साइन अप किया था।

उन्होंने इसको लेकर ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था "मैं माफी चाहता हूं। मैं आपसे, मेरे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव के मद्देनजर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। पूरी विनम्रता के साथ मैं पीछे हटता हूं।"

बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा हुआ ट्रेंड

चार साल बाद आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के साथ फिल्मों में वापसी की। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित लाल सिंह चड्ढा को साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जाता था। यह 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले लाल सिंह चड्ढा ने खुद को एक ऑनलाइन तूफान के बीच पाया जब नेटिज़न्स के एक वर्ग ने इसके बॉयकॉट का आह्वान किया। 

लाला सिंह चड्ढा के खिलाफ बॉयकॉट ट्रेंड तब शुरू हुआ जब नेटिजंस के एक वर्ग ने आमिर खान के 2015 के इंटरव्यू को निकाला, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी तत्कालीन पत्नी किरण राव ने बढ़ती असहिष्णुता के कारण देशों को स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था।

बिग बॉस 16 के घर के अंदर साजिद खान

बिग बॉस 16 के साजिद खान इस सीजन के सबसे विवादास्पद प्रतियोगी हैं। उनपर कई महिलाओं ने यौन दुराचार का आरोप लगाया था। MeToo आंदोलन के दौरान उनपर आरोप लगाने वाली कई महिलाओं ने उनके बिग बॉस में भाग लेने के बाद फिर से अपनी राय रखी।

द कश्मीर फाइल्स बनाम नदाव लपिड

भारत के 54 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में इजरायली फिल्म निर्माता और जूरी प्रमुख नदाव लपिड ने द कश्मीर फाइल्स पर अपनी टिप्पणी से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म को भद्दा बताया था। इससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया।

इजराइली समाचार वेबसाइट वाईनेट से बात करते हुए लापिड ने कहा, "यहां जो हो रहा है वह पागल है। यह एक सरकारी त्यौहार है और यह भारत में सबसे बड़ा है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे भारत सरकार ने बनाया है, भले ही उसने वास्तव में इसे नहीं बनाया हो। कम से कम इसे असामान्य तरीके से धकेला। यह मूल रूप से कश्मीर में भारतीय नीति को सही ठहराता है और इसमें फासीवादी विशेषताएं हैं।"

अजय देवगन बनाम किच्चा सुदीप

साल के सबसे बड़े विवादों में से एक अजय देवगन और किच्छा सुदीप का ट्विटर विवाद था। बॉलीवुड सुपरस्टार ने कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया, जब उन्होंने कहा कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और रहेगी।" अजय के बयान से ट्विटर बंट गया। यह दक्षिण फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आया है। 

जबरन वसूली मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियां

जालसाज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाया। इस मामले में निक्की तंबोली का भी नाम आया।

ऋचा चड्ढा का 'गलवान सेज हाय' ट्वीट

बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा पर ट्विटर पर किए गए पोस्ट में सेना का अपमान करने का आरोप लगा था। दरअसल, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "लवान कहता है हाय।" अपने पोस्ट में उन्होंने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये ट्वीट किया था। हालांकि, इसके बाद अभिनेत्री ने माफी भी मांगी थी। 

Web Title: Bollywood's biggest controversies of 2022

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे