Bollywood Taja Khabar: PM से मिलना चाहते थे सुशांत, कंगना के पक्ष में उतरीं श्वेता कीर्ति सिंह-पढ़ें बड़ी खबरें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 25, 2020 11:15 AM2020-08-25T11:15:38+5:302020-08-25T11:15:38+5:30
Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-
Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-
धमाकेदार फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट की जगह प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, जानें वजह
सूत्रों का कहना है कि आलिया ने पहले ही राजामौली को फिल्म छोड़ने के बारे में अवगत करा दिया था। इसलिए राजामौली ने राम चरण के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए प्रियंका के नाम का विचार हो रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो पीसी इस फिल्म में राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'जंजीर' में साथ काम किया है।
PM मोदी से मिलना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए क्या था कारण?
दरअसल कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंश के पद पर विराजमान थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की आकांक्षों के बारे में बताया है। नंदनी ने कहा है कि सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और देश को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, वो अपनी योजनाओं पर काम करना चाहते थे।
बॉलीवुड की क्वीन के सपोर्ट में आईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कंगना रनौत ने कहा- थैंक्यू दीदी
वहीं अब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है। जबकि सुशांत के वकील ने भी अब कंगना को लेकर अपना बयान बदल लिया है। वकील ने बताया कि सुशांत या उनके परिवार के किसी सदस्य को कंगना रनौत से कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत की बहन के कहने पर वकील विकास सिंह ने अपना बयान बदला है।
सलमान खान के फैंस से ट्विटर पर भिड़ गए अमान मलिक,गाली देने वालों को दिया करारा जवाब
अमाल मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाहरुख खान को फेवरेट एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ पागल हो गये। मैं सलमान खान की इज्जत करता हूं। उन्होंने मुझे लॉन्च किया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके फैंस की बदतमीजी बर्दाश्त करूंगा।
सुशांत सिंह निधन मामला: एक्टर के दोस्त सिद्धार्थ ने रिया को लेकर किए बड़े खुलासे, कहा-रोते हुए गले लगकर सुशाांत ने कहा था...
सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि कुछ समय बाद वह अपने घर हैदराबाद चले गए थे और वहीं नौकरी कर रहे थे, लेकिन जनवरी 2020 में एक दिन उनके पास सुशांत सिंह राजपूत का कॉल आया। कॉल पर उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि वह अभिनय की दुनिया छोड़ने वाले हैं और अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 150 शुरू करने वाले हैं।