Bollywood Taja Khabar: रिया चक्रवर्ती ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन, फैंस के लिए सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर
By मनाली रस्तोगी | Published: June 27, 2020 01:09 PM2020-06-27T13:09:46+5:302020-06-27T13:09:46+5:30
बॉलीवुड की तमाम चटपटी खबरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें।
Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-
सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करण जौहर (Karan Johar) के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में अब यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे।
दिवंगत अभिनेता पर रखा जाए बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम: तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम रखे जाने की मांग की है। राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ तेजस्वी ने दिवंगत अभिनेता के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से पटना के राजीव नगर मुहल्ला स्थित उनके पैतृक निवास पर मुलाकात की और राजूपत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मशहूर अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के आवास पहुँच श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त की। कम उम्र में उन्होंने ऊँचाइयाँ प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन किया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 25, 2020
हमारी माँग है कि बिहार में बनने वाली फ़िल्म सिटी का नामकरण सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो। pic.twitter.com/yFMeUHUuh5
तेजस्वी ने सुशांत के पिता के.के. सिंह और उनके चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू से मुलाकात की और कहा कि दिवंगत अभिनेता ने अपने छोटे से करियर में ऊंचाइयों को प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया। उन्होंने मांग की कि बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए।
फैंस के लिए सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के बाद की एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान की टोन्ड बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। यही नहीं, वो अपने सर पर कपड़ा बांधकर मोबाइल चलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ सलमान ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बस अभी वर्कआउट खत्म किया है।' हालांकि, इस तस्वीर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां एक ओर कई यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को सलमान की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।
रिद्धिमा कपूर साहनी को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद
रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अपने पिता को अक्सर ही याद किया करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ पापा ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर के साथ में नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा बेहद क्यूट लग रही हैं क्योंकि ये उनके बचपन की फोटो है।
आरडी बर्मन का 81वां जन्मदिन आज
बॉलीवुड के आइकॉनिक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (RD Burman) का आज 81वां जन्मदिन है। 27 जून 1939 को मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन व उनकी पत्नी मीरा के घर में पैदा हुए आरडी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। वो अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे, जिन्हें इंडस्ट्री और फैंस पंचम या पंचम दा के नाम से पुकारते थे। उन्होंने अपनी संगीतबद्ध की हुई 18 फिल्मों में आवाज दी थी। यही नहीं, पंचम दा में भूत बंगला (1965 ) और प्यार का मौसम (1969) में एक्टिंग भी की थी।