Bollywood Taja Khabar: काजोल ने शाहरुख खान से शादी के सवाल पर कही दिल की बात, इस वजह से मुश्किल में फंसे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Published: April 21, 2020 06:42 PM2020-04-21T18:42:14+5:302020-04-21T18:42:14+5:30

काजोल लॉकडाउन के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। इन सवालों में एक सवाल शाहरुख खान से रिलेटेड भी था।

Bollywood Taja Khabar kajol soni nigam shahrukh khan anushka sharma latest news | Bollywood Taja Khabar: काजोल ने शाहरुख खान से शादी के सवाल पर कही दिल की बात, इस वजह से मुश्किल में फंसे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsबॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लॉकडाउन में फैंस से बातचीत कर रहे हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एनएच 10 और परी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को डराने का काम कर चुकी हैं।

आखिरी बार काजोल और शाहरुख खान रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। काजोल लॉकडाउन के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। इन सवालों में एक सवाल शाहरुख खान से रिलेटेड भी था। काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था।

इस सेशन के दौरान एक फैन ने काजोल से पूछा कि अगर काजोल अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से शादी करतीं? इस सवाल का जवाब काजोल ने अपने ही अंदाज मे दिया। काजोल ने इस सवाल के जवाब में फैन से एक सवाल ही पूछते हुए कहा, 'क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए था?'

सोनू निगम को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर बवाल, लोग कर रहे गिरफ्तारी की मांग, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फैंस लगातार सोनू निगम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के कारण सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह भारत नहीं आ पा रहे हैं। अजान से संबंधित एक ट्वीट 3 साल पहले सोनू निगम ने किया था, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

फैंस लगातार उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सोनू निगम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दुबई पुलिस से सिंगर की गिरफ्तारी की मांग जोरों पर है। लोगों का कहना है कि दुबई पुलिस को सोनू निगम की तकलीफ को दूर करना चाहिए। दरअसल, तीन साल पहले सोनू निगम ने अपने ट्वीट में कहा था कि लाउडस्पीकर में बजने वाले अजानों के कारण उन्हें सोने में दिक्कत होती है। 

सोनू निगम की पुरानी ट्वीट को शेयर करते हुए लोग अब पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने को कह रहे हैं। इस हंगामे के बाद सोनू निगम ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। कुछ लोग सोनू के बचाव में भी अपनी बात रख रहे हैं। अप्रैल 2017 में किए गए इस ट्वीट को लेकर कुछ लोगों ने लिखा कि सोनू ने सिर्फ लाउडस्पीकर को लेकर ऐतराज जताया था, मज्जिदों में होने वाले अजानों पर नहीं। 

शाहरुख खान के बेटे अबराम के लिए आया शादी का रिश्ता, किंग खान ने बेटी के बाप को कही ये बात

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लॉकडाउन में फैंस से बातचीत कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार फैंस के सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस सेशन के बीच एक फैन ने तो कमाल ही कर दिया। फैन ने शाहरुख के छोटे बेटे अबराम खान की शादी की बात छेड़ दी। इतना ही नहीं वह वहां शाहरुख के सामने शादी के लिए प्रपोजल भी रख दिया। जिसका शाहरुख ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

दरअसल, फैन ने अपनी भतीजी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी भतीजी वेदिका, अबराम से बहुत प्यार करती है, क्या वह आपके बेटे से शादी कर सकती है। पिछले महीने ही वह 1 साल की हुई है।'फैन की इस बात पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, 'खुदा उसे सलामत रखे। वो बहुत सुंदर है।' शाहरुख ने इसके अलावा इस ट्वीट में और किसी बात का जिक्र नहीं किया। 

लॉकडाउन के बीच अनुष्का शर्मा की वेबसीरीज का टीजर रिलीज, दुनिया को नर्क बनाने की तैयारी में जुटे ये लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एनएच 10 और परी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को डराने का काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के बाद अब अनुष्का बतौर निर्माता काम संभालने को तैयार हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर उनके एक वेब सीरीज का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर को देखकर फैंस हैरान है और अभी से ही ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इस वेबसीरीज का टीजर खुद अनुष्का शर्मा और प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर की शुरुआत एक आवाज से होती है जो लोगों को डराने का काम करती है। टीजर में कहा गया कि समय बदल रहा है और धरती का कानून बदलने के लिए घुस आए हैं कुछ ऐसे कीड़े, जो फैलाएंगे जहर, बहाएंगे खून और बना देंगे धरती को नर्क। टीजर में पेश की गई बातों से यह एक अलग वेब सीरीज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

'रामायण' में रामानंद सागर ने एक्टिंग से भी जीता था फैंस का दिल, दूरदर्शन ने जारी किया वीडियो

'रामायण' के एक सीन में देवी-देवताओं के साथ रामानंद सागर भी नजर आए थे। ये सीन तब का था जब भगवान शिव से लेकर सभी देवी-देवता और प्रजा भगवान राम और सीता का गुणगान करते हैं और गीत गाते हैं। इस सीन में रामानंद सागर भगवान की गेटअप में नजर आए थे और राम-सीता के लिए गाना गाया था। ये सीन छोटा भले ही था लेकिन इसके जरिए उन्होंने एक्टिंग में भी अपने परिचय का लोहा मनवाया। 

दूरदर्शन ने ट्वीट कर रामानंद सागर की एक्टिंग की एक क्लीप शेयर की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। रामानंद सागर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। बताया जाता है कि उन्हें साधु ने आकर टीवी पर 'रामायण' बनाने को कहा था। बता दें कि रामानंद सागर 2005 में इस दुनिया से चले गए। लेकिन अपने सीरियल्स और फिल्मों के जरिए वह आज भी लोगों के बीच जिंदा हैं।  

Web Title: Bollywood Taja Khabar kajol soni nigam shahrukh khan anushka sharma latest news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे