Bollywood Insta Tadka: नुसरत जहां के वेडिंग रिसेप्शन से राहुल गांधी की मूवी नाइट तक, इस हफ्ते इंस्टा पर बॉलीवुड और राजनीति से छाए रहे ये लोग
By मेघना वर्मा | Published: July 6, 2019 01:07 PM2019-07-06T13:07:02+5:302019-07-06T13:07:02+5:30
एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां शादी के बाद भारत लौंटी। इसके बाद उन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी को ऑर्गनाइज किया। इस पार्टी से नुसरत की तस्वीरें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर होती रही हैं।
सोशल मीडिया के इस दौर में लोग जहां अपने दोस्तों दूर-दराज के लोगों से कनेक्ट रह सकते हैं वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए भी अपने फैंस से जुड़ने का ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम के माध्यम से सेलिब्रिटीज और आपके पसंदीदा सितारे आपको अपडेट करते रहते हैं।
वहीं लोकमत की ओर से हर हफ्ते हम आपके लिए लाते हैं इंस्टग्राम पर हफ्ते भर छाई रहने वाली वायरल तस्वीरें और पोस्ट। आपकी बिजी जिंदगी में अगर आपसे ये फोटो और वीडियो मिस हो गए हैं तो घबराइए मत आप लोकमत के बॉलीवुड इंस्टा तड़का में इसे देख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं जुलाई के पहले हफ्ते में इंस्टाग्राम पर क्या-क्या रहा वायरल।
1. प्रियंका चोपड़ा की साड़ी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के जेठ जॉय जोनसन की शादी से प्रियंका का लुक सोशल मीडिया पर छाया रहा। इंडियन कल्चर को अपनाते हुए प्रियंका ने जेठ की शादी पर पिंक कलर की साड़ी पहनी। जिसमें उनकी तस्वीर वायरल हो गई।
2. करीना कपूर का पुलिसवाला लुक
करीना कपूर जल्द ही इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में दिखाई देंगी। इस फिल्म के सेट से उनका पुलिस वाला लुक इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर वायरल रहा।
3. राहुल गांधी का मूवी आउट
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 को थिएटर में देखा। थिएटर के अंदर से उनका वीडियो भी इस हफ्ते इंस्टा पर छाया रहा।
4. समीरा रेड्डी का अंडरवाटर फोटो शूट
नौ महीने की प्रेगनेन्सी में समीरा रेड्डी ने पूल के अंदर एक हॉट फोटो शूट करवाया। ग्रीन कलर की बिकनी में उनकी इस तस्वीरों ने बड़ी-बड़ी मॉडल्स को पछाड़ दिया।
5. रणवीर सिंह का कपिल देव लुक
रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फिल्म 83 की टीम ने उनके लुक को रिवील किया। कपिल देव पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के लुक को हूबहू कपिल देव से मिला दिया गया है। उनके इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
6. नुसरत जहां का रिसेप्शन
एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां शादी के बाद भारत लौंटी। इसके बाद उन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी को ऑर्गनाइज किया। इस पार्टी से नुसरत की तस्वीरें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर होती रहीं।
7. साइको सइंया का लुक
बाहुबली प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो के पहले लुक ने ही लोगों के अंदर एक्साइटमेंट में डाल दिया है। वहीं फिल्म के पहले गाने साइको संइया के लुक की भी लोगों ने काफी तारीफ की है।
8. पूनम पांडेय की फोटो
भारत और बांग्लादेश के मैच के बाद पूनम पांडेय ने फिर अपने फैंस के लिए एक फोटो शेयर की। इस फोटो में पूनम ने अपनी जीभ बाहर दिखाई है। जिसे लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
9. मलाइका अर्जुन का मिनी हॉलीडे
अपने रिलेशनशिप को इनडायरेक्टली कबूल करने वाले मलाइका और अर्जुन न्यूयॉर्क के अपने मिनी हॉलीडे से वापिस आ गए हैं। वहीं इस हॉलीडे से ब्लैक सेम कैप पहने उनकी फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोंरी।
10. कार्तिक-सारा का अडॉरेबल लुक
कार्तिक और सारा अली खान लव आज कल 2 की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने दोनों की एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक्टर बेहद अडॉरेबल लग रहे हैं।