प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड की ये 4 अभिनेत्रियां भी ले चुकी हैं विदेशियों के साथ सात फेरे, देखें किस पर आया किसका दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 19, 2019 02:51 PM2019-07-19T14:51:00+5:302019-07-19T14:51:00+5:30

प्रियंका की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादी रही क्योंकि एक्ट्रेस ने देश को छोड़कर एक विदेशी को अपने लिए चुना जो था।

bollywood celebs foreigner husband | प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड की ये 4 अभिनेत्रियां भी ले चुकी हैं विदेशियों के साथ सात फेरे, देखें किस पर आया किसका दिल

प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड की ये 4 अभिनेत्रियां भी ले चुकी हैं विदेशियों के साथ सात फेरे, देखें किस पर आया किसका दिल

2018 में जब प्रियंका चोपड़ा ने एक विदेशी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना तो हर कोई चौंक गया। प्रियंका की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादी रही क्योंकि एक्ट्रेस ने देश को छोड़कर एक विदेशी को अपने लिए चुना जो था। 

प्रियंका की शादी के वक्त हर किसी ने कहा कि वह एक विदेशी से शादी करके वह विदेश की बहू बन जाएंगी। लेकिन प्रियंका ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने किसी विदेशी को अपनी शादी के लिए चुना हो। उनके पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्री ऐसा कर चुकी हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं-

सेलिना जेटली

नो एंट्री जैसी फिल्म में काम कर चुकी सेलिना ने भी एक विदेशी को ही शादी के लिए चुना। एक्ट्रेस ने 2011 में विदेशी से सात फेरे लिए। सेलिना ने दुबई के एक होटल व्यापारी से शादी की है। फिलहाल दोनों के 4 बच्चे हैं।

राधिका आप्टे

फैंस को शायद ही पता हो कि बॉलीवुड नें आने से पहले राधिका शादीशुदा थी। उन्होंने भी एक विदेशी को ही अपने लिए चुना था। राधिका ने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी।

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कल हो ना हो और दिल चाहता जैसा फिल्मों में काम करने वाली प्रीति ने बहुत की सीक्रेट तरीके से शादी की थी।  उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की थी। 

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुज की धक धक गर्ल यानि माधुकी दीक्षित का भला कौन दीवाना नहीं है। माधुरी ने भारत के लाखों दिलों का दिल तोड़कर 1999 में  डॉ. श्रीराम माधव नेने  शादी की थी। श्रीरान यूके में उस वक्त रहते थे।
 

Web Title: bollywood celebs foreigner husband

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे