खय्याम के निधन से सदमें में बॉलीवुड सेलेब्स, आज मुबंई में दी जाएगी अंतिम विदाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 20, 2019 09:38 AM2019-08-20T09:38:51+5:302019-08-20T09:38:51+5:30

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम का 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की रात निधन हो गया

bollywood celebrities pays last triute to khayyam sahab | खय्याम के निधन से सदमें में बॉलीवुड सेलेब्स, आज मुबंई में दी जाएगी अंतिम विदाई

खय्याम के निधन से सदमें में बॉलीवुड सेलेब्स, आज मुबंई में दी जाएगी अंतिम विदाई

Highlightsबॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ख्ययाम ने बीती रात करीब साढ़े नौ बजे मुंबई के सुजय अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की उम्र में वो इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ख्ययाम ने बीती रात करीब साढ़े नौ बजे मुंबई के सुजय अस्पताल में आखिरी सांस ली। मंगलवार यानी 20 अगस्त को मुंबई के दक्षिण पार्क, जुहू के जेवीपीडी सर्कल में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 92 साल की उम्र में वो इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। खय्याम के निधन से बॉलीवुड सेलेब्स सदमें में डूब गए हैं।

फिल्ममेकर करण जौहर ने खय्याम साहब को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'आपकी आत्मा को शांति मिले खय्याम साहब. आपका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा


सिंगर सलीम मर्चेंट ने खय्याम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'लेजेंड खय्याम साबह का शाम 9 बजकर 28 मिनट पर निधन हो गया, म्यूजिक और फिल्मी दुनिया के लिए ये एक बड़ा नुकसान,अल्लाह उनकी आत्मा को शांति
आयुष्मान खुराना ने लिखा, खय्याम साहब की आत्मा का शांति मिले
विशाल ददलानी ने लिखा, 'ऐसा महसूस हुआ कि म्यूजिक का एक बड़ा नुकसान हुआ है। जब भी हम मिले आपके म्यूजिक और आपके कोमल बर्ताव के लिए शुक्रिया,काश मैं आपसे और ज्यादा मिल पाता। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आपसे मिलकर आपका शुक्रिया कर पाया हूं

गायिका हर्षदीप कौर ने लिखा, 'आपका लेजेंडरी म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा, आपकी आत्मा को शांति मिले ख्य्याम साहब

जावेद अख्तर ने भी ट्वीट करके शोक व्यक्त किया और लिखा, 'महान संगीतकार खय्याम साहब गुजर गए। उन्होंने कई एवरग्रीन क्रिएशन्स दी हैं, लेकिन एक जो उन्हें अमर बना देती है वो है, "वो सुबह कभी तो आएगी

 संगीतकार खय्याम  ने ‘त्रिशूल’, ‘नूरी’ और ‘शोला और शबनम’जैसी कई सफल फिल्मों में संगीत दिया है। खय्याम के नाम से शोहरत पाने वाले मोहम्मद जहूर हाशमी को संगीत नाटक अकादमी और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Web Title: bollywood celebrities pays last triute to khayyam sahab

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे