साड़ी और गले में मंगलसूत्र के साथ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं उर्वशी रौतेला, कहा- मोहब्बत में बस नहीं चलता
By अमित कुमार | Published: April 13, 2020 04:05 PM2020-04-13T16:05:51+5:302020-04-13T16:05:51+5:30
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के बाद से ही उर्वशी लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लॉकडाउन के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हमेशा अपनी बोल्ड लुक के कारण उर्वशी इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर लेटेस्ट तस्वीर में वह साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उर्वशी ने मंगलसूत्र भी पहन रखा है।
साड़ी के साथ ही कानों में ईयररिंग्स और हाथों में चूड़िया देखकर भी फैंस हैरान हैं। उर्वशी रौतेला ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मोहब्बत में बस नहीं चलता।' उर्वशी के इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। उर्वशी की तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक नया गाना रिलीज किया गया है।
लॉकडाउन के बीच उनका यह नया गाना लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। 'कंगना विलायती' नामक यह गाना रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। 'कंगना विलायती' गाने को लेकर उर्वशी रौतेला ने खुद अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी।
वहीं उर्वशी रौतेला ने कुछ दिन पहले अपने पुराने समय को याद करते हुए कुछ तस्वीर शेयर की थी। उर्वशी रौतेला ने बिकिनी में तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से कुछ सुझाव मांगे थे। उर्वशी रौतेला की मालदीव ट्रिप की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थी।