रणवीर सिंह ही नहीं बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स रह चुके हैं कंडोम के ब्रांड एंबेसडर, देखिए पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 4, 2019 03:51 PM2019-04-04T15:51:06+5:302019-04-04T15:54:36+5:30

रणवीर के अलावा बॉलीवुड के हॉट कपल बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों के कंडोम के एड ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था।

bollywood actors who endorsed condom ad apart | रणवीर सिंह ही नहीं बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स रह चुके हैं कंडोम के ब्रांड एंबेसडर, देखिए पूरी लिस्ट

रणवीर सिंह ही नहीं बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स रह चुके हैं कंडोम के ब्रांड एंबेसडर, देखिए पूरी लिस्ट

रणवीर सिंह पिछले 5 साल से एक कंडोम ब्रांड का विज्ञापन कर रहे थे और उसके ब्रैंड एम्बेसडर भी थे। हालांकि अब खबर है कि उन्होंने इसका विज्ञापन करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। साथ ही रणवीर के अलावा बॉलीवुड के हॉट कपल बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों के कंडोम के एड ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। हालांकि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पहले ऐसे कपल नहीं हैं जिन्होंने कंडोम को एंडॉर्स किया हो, इससे पहले कई और स्टार ऐसा कर चुके हैं।

पूजा बेदी

अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री पूजा बेदी भी एक वक्त पर कंडोम को एंडॉर्स किया था। वह उन्होंने 1991 में इस एक को किया था। उस वक्त पूजा बेदी ने एक्टर और मॉडल मार्क रॉबिनसन के साथ एक कंडोम एड किया था।

समीरा रेड्डी-शाइनी आहूजा

समीरा रेड्डी ने भी कंडोम एड किया था। उन्होंने इस एड को एक्टर शाइनी आहूजा के साथ किया था। ये एड अपने जमाने का काफी बोल्ड एड कहा जाता है।

सनी लियोन

अपने बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली सनी लियोन ने कई कंडोम एड किये हैं। हर बार वो वह बेहद बोल्ड अवतार में भी नजर आई हैं। जिनको बैन करने की बात भी खूब उठी, हालांकि ऐसा कुछ कभी हुआ नहीं।

रणवीर सिंह

इस लिस्ट हर दिल पर राज करने वाले एक्टर रणवीर सिंह का नाम भी आता है। अपने अभिनय से दीवाना करने वाले रणवीर भी इसके एड कर चुके है। हालांकि जब रणवीर इसके एंबेसडर बने थे उनको लोगों की खूब बातें सुननी पड़ीं थीं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा था।


अर्जुन रामपाल

एक्टर अर्जुन रामपाल भी स्टार्स में हैं जिन्होंने कंडोम एड एंडोर्स को फैंस के सामने बेचा है। हालांकि ऐसी भी खबरें रही हैं कि अर्जुन रामपाल ने कभी कंडोम एड नहीं किया। 

Web Title: bollywood actors who endorsed condom ad apart

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे