शख्स ने कहा- मेरी दीदी बहुत परेशान हैं प्लीज उनको दरभंगा भेज दो सर, सोनू सूद बोले- सामान बंधा है या समय लगेगा?

By अमित कुमार | Published: May 28, 2020 05:37 PM2020-05-28T17:37:10+5:302020-05-28T17:37:10+5:30

सोनू सूद अधिक से अधिक लोगों को इस संकट की घड़ी में उनके घर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद के इस दिलेरी को देखकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें सलाम कर रहे हैं।

bollywood actor sonu sood response on a twitter user after man said her sister in problem | शख्स ने कहा- मेरी दीदी बहुत परेशान हैं प्लीज उनको दरभंगा भेज दो सर, सोनू सूद बोले- सामान बंधा है या समय लगेगा?

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsलोग लगातार सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। सितेश झा नामक शख्स ने अब सोनू से उनकी दीदी की मदद करने को कहा है।लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है।

ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूदप्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश और राज्य की सरकार जो काम करने में अब तक विफल रही उसे सोनू सूद ने कर दिखाया है। यही वजह है कि जब भी कोरोना वायरस के दौरान मजदूरों के हालातों पर बात होगी तो सोनू सूद का नाम जरुर आएगा।

लोग लगातार सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। सितेश झा नामक शख्स ने अब सोनू से उनकी दीदी की मदद करने को कहा है। सितेश झा ने ट्वीट कर कहा, 'सर, मेरी दीदी उनके 2 बच्चे और हमारे जीजा जी सभी मुंबई में मलाड में फंसे हुए हैं, उन्हे बिहार दरभंगा तक जाना है और कोई टिकट भी नहीं मिल रहा। कंपनी भी बंद है रूम का भाड़ा, राशन सभी की दिक्कत है। अब प्लीज़ सर, जय हिन्द।'

इसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'पहले बोले होते तो आज दरभंगा मैं बैठे होते। सामान बंधा हुआ है या समय लगेगा? डिटेल्स भेजो ...घर से बुलावा आया है।' सोनू सूद का यह रिप्लाई करोड़ों लोगों का दिल जीत रहा है। 

Web Title: bollywood actor sonu sood response on a twitter user after man said her sister in problem

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे