B'day: गर्लफ्रेंड ने लगाया था अंकित तिवारी पर रेप का आरोप, सुनें दिल छू जाने वाले खास गानें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 6, 2019 07:54 AM2019-03-06T07:54:57+5:302019-03-06T07:54:57+5:30
अपनी मधुर आवाज से फैंस के बीच छा जाने वाले अंकित तिवारी का आज जन्मदिन है।अंकित का जन्म कानपुर, उ.प्र. में हुआ था।
अपनी मधुर आवाज से फैंस के बीच छा जाने वाले अंकित तिवारी का आज जन्मदिन है।अंकित का जन्म कानपुर, उ.प्र. में हुआ था। उनके परिवार का कानपुर में एक म्यूजिक ट्रुप है जिसका नाम राजू सुमन एंड पार्टी है जो कि धार्मिक जगहों पर परफाॅर्म करता है। कानपुर के रहने वाले अंकित तिवारी पेशेवर गायक हैं। उन्होंने संगीत निर्देशन का काम भी किया है। उनके परिवार में उनकी मां भजन गायिका हैं।
इन्हें फिल्मफेयर के लिए कई बार नॉमिनेट किया गया है।उन्हें गायक के रूप में ख्याति फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘सुन रहा है ना तू’ के साथ मिली। इस गाने के साथ साथ फिल्म का अल्बम फिल्मफेयर के दो पुरस्कारों के लिए नामांकित हुआ जिसमें इसने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड जीता। 2014 में उन्होंने एक बार फिर मोहित सूरी जो कि आशिकी 2 के भी निर्देशक थे, के साथ फिल्म एक विलेन के लिए काम किया जहां उन्होंने ‘गलियां’ गाने को कंपोज किया और गाया। हम आपको बता रहे हैं इस फेमस सिंगर के कुछ बेस्ट गानें-
विवादों में भी घिरे अंकित-
9 मई 2014 को उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड के रेप करने के आरोप में गिरफतार कर लिया गया। एक हफते बाद उन्हें सेशन्स कोर्ट से इस कंडीशन पर बेल मिली कि वे 20000 रूपए चुकाएंगे।
म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में फिल्मों में काम-
दो दूनी चार, साहब बीवी और गैंग्सटर, आशिकी 2, सम्राट एंड कंपनी, एक विलेन, सिंहम रिटन्र्स, पीके, अलोन, खामोशियां, राॅय, मिस्टर एक्स।
आने वाली फिल्में जिनमें अंकित दे रहे हैं म्यूजिक-
हमारी अधूरी कहानी, एयरलिफट, राॅकी हैंडसम।
यह गाना काफी फेमस रहा। फिल्म के रिलीज के बाद से ही यह गाना सबसे पॉप्युलर गानों में से एक रहा। इसका म्यूजिक जीत गांगुली और मिथुनांद का है।
गलियां (एक था विलेन)
यह गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने की फीमेल वर्जन श्रद्धा कपूर ने गाया है।
दिल दरबदर (पीके)
यह गाना थोड़े अलग ढंग से गाया गया है लेकिन फिल्म में यह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा।
तू है कि नहीं (रॉय)
रणबीर कपूर पर फिल्माया गया यह गाना काफी खूबसूरत है। इसके बोल भी काफी सुदंर है। यह गाना आज के बेस्ट रोमेंटिक गानों में से एक है।
भीग लूं (खामोशियां)
इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया, ये भी एक रोमांटिक गाना है।तय है (रुस्तम)
यह एक स्लो सॉन्ग है। इसे काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है।
तुम बिन (तुम बिन 2)
क्लासिक टोन के साथ मॉर्डन मिक्स यह गाना भी काफी लोकप्रिय रहा।