बर्थडे स्पेशल: अमित त्रिवेदी के 5 सुपरहिट अनप्लग्ड सॉन्ग्स, सुनकर फैंस हो जाएंगे इमोशनल
By मेघना वर्मा | Published: April 8, 2019 07:17 AM2019-04-08T07:17:16+5:302019-04-08T07:17:16+5:30
अमित त्रिवेदी ने एक साथ एक स्टेज पर पूरे देश की आवाज को लाइव कम्पोज करके दिखाया था। एक रेडियो अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने देश की अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल और भाषा में एक साथ एक धागे में पिरोया था।
अमित त्रिवेदी बॉलीवुड के कुछ टैलेंटेड म्यूजिक कम्पोजर, म्यूजिक डायरेक्टर, लिरिसिस्ट और सिंगर्स में से हैं जिनकी आवाज आपके दिमगा को रिलैक्स कर जाती है। केदारनाथ फिल्म का गाना नमो नमो हो या डियर जिंदगी का लव यू जिंदगी सॉग। अमित के गाने दिल को छू जाने वाले होते हैं। बॉलीवुड के इसी सिंगर का आज 40वां जन्मदिन है।
अमित ने जितनी खूबसूरती से स्टूडियों में गाने गाते है उतने ही बेहतरीन उनके अनप्लग्ड सॉग भी होते हैं। एमटीवी के शुरू किए नए अनपल्गड सॉग में कई बार अमित ने अपने ही गानों को गुनगुनाया है मगर उनकी आवाज हर बार दिल पर एक अलग ही छाप छोड़ जाती है। आज उनके जन्मदिन पर अमित के कुछ फेमस अनप्ल्गड सॉग। जो आपके जहन में हमेशा गुंजते रह जाएंगे।
1. वे मलंग एकतारा(वेक अप सिड)
वेकअप सिड का ये गाना जितना फिल्म में सुनना अच्छा लगता है शायद आप इसे जब अनप्ल्ग्ड सुनें तो ये और अच्छा लगे।
2. डा डा डसे रे (उड़ता पंजाब )
आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब का ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था। गाने के लिरिक्स और उसके बीट्स आपको थिरकने पर मजबूर करेंगे।
3. मांझा (काईपोचे)
सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव की इस छोटे बजट की फिल्म आज भी लोगों को बहुत पसंद आती है। दोस्ती और दोस्ती के बीच आई दरार की इस कहानी ने लोगों को अंदर से हिला दिया था। इसी फिल्म का गाना मांझा भी लोगों को भा गया। इसका अनप्ल्गड वर्जन और भी बेहतरीन है।
4. साउंड ऑफ द नेशन
वो अमित त्रिवेदी ही हैं जिन्होंने एक साथ एक स्टेज पर पूरे देश की आवाज को लाइव कम्पोज करके दिखाया था। एक रेडियो अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने देश की अलग-अलग भाषा को एक साथ एक धागे में पिरोया था।
5. चौधरी
अनप्लग्ड गाना सुनते हैं तो आपने चौधरी गाना जरूर सुना होगा। मेमे खान की आवाज में ये गाना लोगों के दिल में उतर गया है।