बर्थडे स्पेशल: 15 साल तक शादीशुदा नागार्जुन के इश्क में डूबी रही थीं तब्बू, जानिए ऐसी ही कुछ अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 4, 2018 08:15 AM2018-11-04T08:15:51+5:302018-11-04T08:15:51+5:30

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तब्बसुम हाशमी यानी तब्बू उन कलाकारों की लिस्ट में आती हैं जो फैंस के दिलों में हमेशा राज करती हैं। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था।

birthday special for bollywood actress tabbu | बर्थडे स्पेशल: 15 साल तक शादीशुदा नागार्जुन के इश्क में डूबी रही थीं तब्बू, जानिए ऐसी ही कुछ अनसुनी बातें

बर्थडे स्पेशल: 15 साल तक शादीशुदा नागार्जुन के इश्क में डूबी रही थीं तब्बू, जानिए ऐसी ही कुछ अनसुनी बातें

अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में लम्बी पारी खेल रही तब्बू का आज जन्मदिन है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तब्बसुम हाशमी यानी तब्बू  उन कलाकारों की लिस्ट में आती हैं जो फैंस के दिलों में हमेशा राज करती हैं। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे। तब्‍बू शबाना आजमी की भतीजी और ऐक्‍ट्रेस फरहा नाज की बहन हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से वह बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थीं। 

तब्बू का डेब्यू

उन्होंने पर्दे पर महज 14 साल की उम्र में देव आनंद की फिल्म 'हम नौजवान' में काम किया था। तब्बू को लॉन्च करने का क्रेडिट दिग्गज स्टार देव आनंद को ही जाता है ज‍िन्‍होंने फिल्म में अपनी बेटी के रूप में तब्बू को लॉन्च किया। इस फिल्म में उन्‍होंने एक रेप विक्टिम का रोल प्‍ले क‍िया था। बस यही वो फिल्म थी जिसने सिने जगत को तब्बू जैसी अभिनेत्री दी। 

अभिनेत्री का अफेयर 

लाखों दिलों पर राज करने वाली तब्‍बू का सुपरस्टार नागार्जुन के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं हुईं। दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।  नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। दोनों का अफेयर करीब 15 साल तक चला था। नागार्जुन ने अपने घर के पास ही तब्‍बू को एक महंगा घर भी दिलवाया था, नागार्जुन, तब्‍बू से प्‍यार तो करते थे लेकिन वे अपनी शादी भी नहीं तोड़ना चाहते थे। यही वो कारण था जिस कारण से दोनों एकदूसरे से अलग हो गये। दोनों का रिश्ता इतना पक्का था कि तब्बू मुंबई छोड़कर हैदराबाद ही बस गई थीं।  आज तक  तब्‍बू ने अभी तक शादी नहीं की है। यही कारण है कि नागार्जुन के द्वारा शादी ना होने के कारण आज तक तब्बू ने शादी नहीं की है।

साउथ में किया कमाल

तब्बू  ने तमिल जगत में भी खूब धमाल मचाया था। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड समेत तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। कहा जाता है कि इन फिल्मों में तब्बू ने कई बोल्ड सीन भी दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मराठी, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

तब्बू की बेहतरीन अदाकारी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की वो 2 बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड (चांदनी बार, माचिस) जीत चुकी है। इतना ही नहीं  6 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। अभिनेत्री तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

शानदार करियर

तब्बू ने 'पहला पहला प्यार', 'प्रेम', 'हिम्मत', 'जीत', 'माचिस', 'चाची 420', 'हेरा फेरी', 'चांदनी बार', 'चीनी कम', 'जय हो', 'हैदर', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपमकिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' और 'भारत' है। दोनों ही फिल्में 2019 में रिलीज होगी।

Web Title: birthday special for bollywood actress tabbu

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे