बिपाशा बसु और करण की शादी को पूरे हुए तीन साल, छोटी और बेहद खास है इनकी ये लव स्टोरी

By मेघना वर्मा | Published: April 30, 2019 12:49 PM2019-04-30T12:49:38+5:302019-04-30T12:49:38+5:30

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु की ये पहली शादी है। वहीं करण सिंह ग्रोवर इससे पहले भी दो शादियां कर चुके हैं। करण ने पहली शादी खुद से दो साल बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी।

bipasha basu and Karan Singh Grovers love story | बिपाशा बसु और करण की शादी को पूरे हुए तीन साल, छोटी और बेहद खास है इनकी ये लव स्टोरी

बिपाशा बसु और करण की शादी को पूरे हुए तीन साल, छोटी और बेहद खास है इनकी ये लव स्टोरी

बॉलीवुड के कुछ चुलबुले कपल्स की बात की जाए तो इनमें सबसे पहला नाम आता है बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु की और पति करण सिंह ग्रोवर की। आज इस लवली कपल की शादी को तीन साल पूरा हो चुका है। साल 2016 की 30 अप्रैल को ही दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए थे। दोनों की लव स्टोरी भी ऐसे ही चुलबुली और स्वीट सी है। 

करण और बिपाशा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शादी की वीडियोज शेयर करके एक-दूसरे को शादी की सालगिरा की बधाई दी। दोनों ही शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार भरा संदेश भी लिखा है।

एलोन फिल्म से हो गए टुगेदर

साल 2015 में आई फिल्म अलोन में दोनों साथ दिखाई दिए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक ही थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी दोनों अक्सर एक साथ दिखाई पड़ते थे। आखिरकार दोनों ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। 

करण ने की है तीसरी शादी

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु की ये पहली शादी है। वहीं करण सिंह ग्रोवर इससे पहले भी दो शादियां कर चुके हैं। करण ने पहली शादी खुद से दो साल बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। करण ने जब श्रद्धा से शादी की तब वो 26 साल के थे। करण की पहली शादी केवल 10 महीने ही टिक पाई और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

बिपाशा से तीन साल छोटे हैं करण

श्रद्धा निगम के बाद करण ने अपनी को स्टार जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। उनकी ये शादी भी ज्यादा नहीं चल पाई। शादी के दो साल बाद 2014 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इसी के बाद करण को उनकी फिल्म अलोन के लिए साइन किया गया। जहां उनकी मुलाकात बिपाशा बसु से हुई।साल 2016 में इस कपल ने शादी कर ली। करण उम्र में बिपाशा बसु से तीन साल छोटे हैं। 

गोवा गयी थीं करण का बर्थडे मनाने

23 फरवरी को करण ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस दिन को मनाने के लिए बिपाशा ने एक दिन पहले ही तैयारी कर ली थी। रोमांटिक मैसेज के साथ परिवार वालों और दोस्तों को बुलाकर करण के बर्थडे को सेलिब्रेट किया। सिर्फ यही नहीं कपल इस दिन को स्पेशल मनाने के लिए गोवा भी गया था। 

Web Title: bipasha basu and Karan Singh Grovers love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे