Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, भाईजान बोले- अपनी आवाज नीचे कर, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2020 09:05 AM2020-01-19T09:05:05+5:302020-01-19T09:05:05+5:30
इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी ज्यादा चर्चित रहा। हिंसा के चलते पहली बार घर से मधुरिमा तुली को बेघर भी कर दिया गया। हालांकि हिंसक व्यवहार के लिए कई बार घरवालों को बिग बॉस और सलमान खान चेतावनी दे चुके हैं।
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के शो होस्ट सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार लेकर आए। आज के बिग बॉस में सलमान खान का गुस्सा चरम पर होता है। वह सबसे पहले मधुरिमा तुली और विशाल सिंह से नाराज नजर आए। इसके बाद उन्होंने शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ बहस की। इस दौरान सलमान काफी गुस्से में दिखाई दिए।
शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान काफी गुस्से में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को डांटते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान, पारस छाबड़ा की कथित गर्लफ्रेंड अकांक्षा को लेकर एक खुलासा करने वाले होते हैं, तभी पारस उन्हें बीच में टोकते हुए कह रहे हैं कि सर बेकार की बातें न करें। यह वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है।
पारस छाबड़ा की बात पर सलमान खान को गुस्सा आ जाता है कि और वो पारस से बोलते हैं कि मैं आ जाऊं क्या अपनी पर। बिग बॉस 13 के इस वीडियो क्लिप को कलर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और लिख है "पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड के बारे में कौन सा सच जानते हैं सलमान खान
देखिए इनका ये एंग्री रूप।"
#ParasChhabra ke girlfriend ke baare mein kaunsa sach jaante hai @BeingSalmanKhan?
— COLORS (@ColorsTV) January 18, 2020
Dekhiye inka yeh angry roop aaj raat 9 baje.
Anytime on @justvoot@vivo_india@AmlaDaburIndia@bharatpeindia#BiggBoss13#BiggBoss#BB13#SalmanKhanpic.twitter.com/cwBIFC4TGi
बताया ये भी जा रहा है कि सलमान खान ने पारस को शहनाज गिल के पापा के बारें में बोलने पर भी जमकर डांट लगाई है। फिलहाल, यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी ज्यादा चर्चित रहा। हिंसा के चलते पहली बार घर से मधुरिमा तुली को बेघर भी कर दिया गया। हालांकि हिंसक व्यवहार के लिए कई बार घरवालों को बिग बॉस और सलमान खान चेतावनी दे चुके हैं।