Flashblack 2019: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 10 भारतीयों में शामिल हुए सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस से मिला फेम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 12, 2019 05:30 PM2019-12-12T17:30:55+5:302019-12-12T17:31:03+5:30
सिद्धार्थ शुक्ला को फैंस से एक खास तोहफा मिला है। सिद्धार्थ शुक्ला गूगल पर टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड इंडियन पर्सनैलिटी में से एक बन गए हैं।
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला का जलवा फैंस के बीच बरकरार है। फैंस सिद्धार्थ को जमकर पसंद कर रहे हैं। सिद्धार्थ इस सीजन के सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक हो गए हैं। कई घरवालों के साथ उनको झगड़ा हो चुका है। घर के अंदर उनको अग्रेसिव विहेवियर देखा जाता रहा है। आज यानि 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन है।
ऐसे में सिद्धार्थ को फैंस से एक खास तोहफा मिला है। सिद्धार्थ शुक्ला गूगल पर टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड इंडियन पर्सनैलिटी में से एक बन गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतियों में 9वें नंबर पर हैं।
10वें नंबर पर भी बिग बॉस की ही पूर्व कंटेस्टेंट हैं। ये कोई और नहीं बल्कि साकी साकी गर्ल कोएना मित्रा हैं। सिद्धार्थ रश्मि के साथ दुश्मनी को लेकर बिग बॉस में ज्यादा चर्चा में रहे हैं।
सिद्धार्थ और रश्मि दिल से दिल तक शो में साथ नजर आए थे। इस शो के दौरान दोनों के लव अफेयर की खबरें भी सामने आईं थीं। कहा गया था कि रश्मि के साथ सिद्धार्थ का अफेयर है। इसके बाद शेफाली जरीवाला ने कहा था कि वह सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं। सिद्धार्थ बालिका बधु सीरियल से चर्चा में आए थे।