लंदन की खुली सड़क पर नाचते दिखे भोजपुरी स्टार पवन सिंह-निरहुआ-अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे

By खबरीलाल जनार्दन | Published: May 12, 2018 02:53 PM2018-05-12T14:53:28+5:302018-05-12T14:53:28+5:30

पवन सिंह का अक्षरा सिंह से और दिनेश लाल यादव का आम्रपाली दुबे से कथ‌ित तौर पर प्रेम संबंध होने की खबरें आती-जाती रही हैं।

Bhojpuri Star Pawan Singh Akshra Singh Dinesh lal Yadav Nirhua Amrapali Dubey in London | लंदन की खुली सड़क पर नाचते दिखे भोजपुरी स्टार पवन सिंह-निरहुआ-अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे

bhojpuri song

पटना, 12 मईः भोजपुरी सिनेमा और गायकी जगत में इस वक्त सबसे शीर्ष नाम हैं, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे। इनमें पवन सिंह का अक्षरा सिंह से और दिनेश लाल यादव का आम्रपाली दुबे से कथ‌ित तौर पर प्रेम संबंध होने की खबरें आती-जाती रही हैं।

पिछले साल एक ऐसा अवसर आया था जब ये चारों इंग्लैंड की राजधानी लंदन में गए थे। ये चारों यहां शो के सिलसिले में गए थे। लेकिन खाली समय में ये लंदन की सड़कों पर सैर के लिए निकले थे। लंदन की सड़कों पर गाते-बजाते रहने का चलन है।

इसी दौरान पवन सिंह को एक माइक और एक सितारवादक और एक अंग्रजेन गायक मिल गए। बस क्या पवन सिंह ने समा बांध दिया। उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर हिट हो चुके गाने- जब लगावेलू तू लिप्‍स्ट‌िक, गाना शुरू कर दिया। (जरूर पढ़ेंः Youtube पर इन 5 भोजपुरी गानों ने मचाया है बवाल, 'देवरा नाइट लगावेला' टॉप पर)

इसमें दिनेश लाल यादव उनका साथ देना शुरू कर दिए और आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने गाने पर थिरकना शुरू कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड में भी भोजपुरी के चाहने वालों का मजमा लग गया।

Web Title: Bhojpuri Star Pawan Singh Akshra Singh Dinesh lal Yadav Nirhua Amrapali Dubey in London

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे