Bhojpuri Holi Song: होली से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी गानों की बौछार, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: March 9, 2020 07:14 AM2020-03-09T07:14:18+5:302020-03-09T07:14:18+5:30

इस होली पर भोजपुरी के कई सुपरहिट गाने वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी दर्शक इन गानों को खूब सुन रहे हैं और होली को और मजेदार बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं।

Bhojpuri singer and actor Khesari lal yadav and pawan singh Holi Song trending on youtube | Bhojpuri Holi Song: होली से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी गानों की बौछार, जमकर देख रहे फैंस

होली से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी गानों की बौछार, जमकर देख रहे फैंस। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights भोजपुरी सिनेमा में अपने गाने और एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल यादव का होली पर गाया हुआ गाना यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri Holi Song:होली के मौके पर फैंस के बीच भोजपुरी सॉन्ग का क्रेज काफी देखा जाता रहा है। दूसरी भाषी लोग भी भोजपुरी गानों को खासा पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ के गानों को फैंस से हमेशा सबसे अधिक प्यार मिला है। इस होली पर भोजपुरी के कई सुपरहिट गाने वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी दर्शक इन गानों को खूब सुन रहे हैं और होली को और मजेदार बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं। 

भोजपुरी सिनेमा में अपने गाने और एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल यादव का होली पर गाया हुआ गाना यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' बोल के इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को 24 फरवरी को रिलीज किया गया था। अपनी गायकी में खेसारी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती है। 

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। फिलहाल इस गाने पर खेसारी लाल के फैंस जमकर थिरक रहे हैं और होली से पहले ही होली का आनंद ले रहे हैं। 

खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था। 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' गाने को कुछ दिनों के अंदर ही काफी पॉपुलैरेटी मिल गई थी। खेसारी के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी अवाज दी है। वहीं श्याम सुंदर के म्यूजिक भी गाने को निखारने का काम कर रहा है।

इन गानों पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं फैंस

Web Title: Bhojpuri singer and actor Khesari lal yadav and pawan singh Holi Song trending on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे