फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर भाग्यश्री के पति को लोगों ने समझा विलेन, एक्ट्रेस ने खुद बताया कारण

By मनाली रस्तोगी | Published: June 21, 2022 04:42 PM2022-06-21T16:42:44+5:302022-06-21T16:46:15+5:30

भाग्यश्री ने कहा कि उनके पति हिमालय दासानी को लोग ज्यादा नहीं जानते, लेकिन फिर भी उन्होंने उनके बारे में गलत छवि बना ली। भाग्यश्री ने ये भी बताया कि जब उन्होंने अपने पति के साथ एक रियलिटी शो में भाग लिया तब लोगों को इस बात का अहसास हुआ कि जो निर्णय मैंने प्यार के लिए 33 साल पहले लिया था वो बिल्कुल सही था।

Bhagyashree says people saw husband as villain when she stopped working after marriage | फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर भाग्यश्री के पति को लोगों ने समझा विलेन, एक्ट्रेस ने खुद बताया कारण

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर भाग्यश्री के पति को लोगों ने समझा विलेन, एक्ट्रेस ने खुद बताया कारण

Highlightsभाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय के साथ 'कैद में है बुलबुल', 'त्यागी और पायल' जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में दीं। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया, जिसकी वजह से लोगों को लगने लगा कि उनके पति एक विलेन हैं जो उन्हें शादी के बाद काम करने नहीं देते हैं। एक नए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा कि उनके पति हिमालय दासानी को लोग ज्यादा नहीं जानते, लेकिन फिर भी उन्होंने उनके बारे में गलत छवि बना ली। 

भाग्यश्री ने ये भी बताया कि जब उन्होंने अपने पति के साथ एक रियलिटी शो में भाग लिया तब लोगों को इस बात का अहसास हुआ कि जो निर्णय मैंने प्यार के लिए 33 साल पहले लिया था वो बिल्कुल सही था। बता दें कि भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म 1989 में आई थी। इस फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट में सलमान खान थे। यही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय के साथ 'कैद में है बुलबुल', 'त्यागी और पायल' जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा, "जब 'मैंने प्यार किया' हुई तजी तब मैंने और हिमालय ने शादी की। लोगों को उनके बारे में कुछ नहीं पता था। बस लोगों ने उन्हें एक विलेन बना दिया क्योंकि मैंने उनसे शादी कर ली और उसके बाद मैंने काम करना बंद कर दिया। लेकिन लोगों ने हमें हाल ही में एक रियलिटी शो में देखा और हमारे रिश्ते के बारे में जाना तो उन्हें हमसे प्यार हो गया। ऑडियंस को हमारी जर्नी समझ में आई और उन्हें हिमालय जी के बारे में जानने को मिला। उन्हें पता चला कि वो कैसे इंसान हैं। उन्हें इस बात का आभास भी हुआ कि मैंने जो निर्णय 33 साल पहले लिया वो बिल्कुल सही था।" 

भाग्यश्री ने घर आया मेरा परदेसी (1993), सौतन की सौतन (1997), हमको दीवाना कर गए (2006), रेड अलर्ट: द वॉर इन (2010) और सीताराम कल्याण (2019) सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने टेलीविजन श्रृंखला स्टूडियो वन (2005) का भी निर्देशन किया है। भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय से शादी की। उनके दो बच्चे हैं- बेटा अभिमन्यु दासानी और बेटी अवंतिका दासानी।

Web Title: Bhagyashree says people saw husband as villain when she stopped working after marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे