Womens Day से पहले बॉलीवुड एक्टर ने इस बात के लिए मांगी महिलाओं से माफी, कहा- गंदी हरकतें नहीं लड़कों को रिस्पेक्ट करना सिखाएं

By अमित कुमार | Published: March 3, 2020 05:05 PM2020-03-03T17:05:26+5:302020-03-03T17:05:26+5:30

बॉलीवुड एक्टर और अपनी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आने वाले विद्युत जामवाल ने महिला दिवस से पहले एक इंटरव्यू के दौरान देश के सभी महिलाओं से पूरे मेल कम्युनिटी की ओर से माफी मांगी है।

before Womens Day Vidyut Jamwal Apologize To Every Woman From The Side Of Male Community | Womens Day से पहले बॉलीवुड एक्टर ने इस बात के लिए मांगी महिलाओं से माफी, कहा- गंदी हरकतें नहीं लड़कों को रिस्पेक्ट करना सिखाएं

विद्युत जामवाल। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsविद्युत् जामवाल ने लड़कियों से अपील की वह हमेशा अपनी दिल की बात सुने। देश की हर लड़की को सेल्फ डिफेंस आना चाहिए। सेल्फ डिफेंस से वह खुद की रक्षा कर सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग महिला अधिकारों की बात करते हैं। सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधार पर महिलाओं के अधिकारों  की चर्चा की जाती है। बॉलीवुड एक्टर और अपनी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आने वाले विद्युत जामवाल ने महिला दिवस से पहले एक इंटरव्यू के दौरान देश के सभी महिलाओं से पूरे मेल कम्युनिटी की ओर से माफी मांगी है। 

विद्युत् जामवाल ने कहा, 'देश के मौजूदा हालत लड़कियों के लिए ठीक नहीं है। देश की हर लड़की को सेल्फ डिफेंस आना चाहिए। सेल्फ डिफेंस से वह खुद की रक्षा कर सकती हैं। मैं पूरे वर्ल्ड में 15 से ज्यादा रेप विक्टिम्स से मिल चुका हूं और इन सबके मन में यही बात रहती है कि काश वो उस दिन ऐसी गलती नहीं करती।' लड़कियों ने विद्युत् से कहा कि उन्हें इस घटना से पहले दिल ने रोका कि ऐसा मत करो। लेकिन इन्होंने दिल की बात नहीं सुनी और उनके साथ ऐसी घटना घट गई।

विद्युत् जामवाल ने लड़कियों से अपील की वह हमेशा अपनी दिल की बात सुने। इसके अलावा देश के हर मां-बाप से कहा कि वह अपने लड़कों को लड़कियों की रिस्पेक्ट करना सिखाएं। अगर घरवाले बच्चों के साथ इन मामलों पर सख्त होंगे तो महिलाओं के साथ देश में जो हो रहा है उस पर आसानी से काबू किया जा सकता है। 
  

Web Title: before Womens Day Vidyut Jamwal Apologize To Every Woman From The Side Of Male Community

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे