अयान मुखर्जी ने खोले 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़े कई राज, फिल्म और रणबीर के लुक को लेकर किया ये खुलासा
By मेघना वर्मा | Published: March 10, 2019 02:58 PM2019-03-10T14:58:02+5:302019-03-10T14:58:47+5:30
ब्रह्मास्त्र फिल्म का पहले नाम ड्रैगन रखा गया था। अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। सिर्फ यही नहीं ड्रैगन फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को भी अयान मुखर्जी ने रिवील किया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्म का पहले नाम ड्रैगन रखा गया था। जी हां अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। सिर्फ यही नहीं ड्रैगन फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को भी अयान मुखर्जी ने रिवील किया है। साथ ही बताया है कि कैसे फिल्म ड्रैगन बन गई ब्रह्मास्त्र और कैसे बदला रणबीर कपूर का लुक।
ऐसा था रणबीर का ड्रैगन लुक
ड्रैगन फिल्म के में रणबीर कपूर सफेद कुर्ते में दिखाई देते। फिल्म में रणबीर के बाल काफी बड़े होते। वैसे तो ये रणबीर का एकदम अलग लुक होता मगर कहीं ना कहीं उनके रॉकस्टार और संजू से मिल रहा है। वहीं रणबीर का एक्सप्रेशन एकदम सीरियस हैं। वो बेहद ही टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं ड्रैगन फिल्म में रणबीर कपूर रुमी के किरदार में दिखाई देंते।
इस वजह से ड्रैगन बन गई ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी ने रणबीर के पुराने लुक को लेकर लिखा कि पहले ये रुमी था जिसके बड़े बाल थे। ये इमेज लुक मूवी के पहले टेस्ट के लिए थी। जिसमें उनका नाम रुमी रखा गया था। रूमी कहता था आपके और सभी के बीच प्यार एक ब्रिज की तरह है...मगर इसके बाद कुछ नए आडियाज के साथ ड्रैगन, ब्रह्मास्त्र बन गई और रणबीर को हेयरकट दिया गया और वो रुमी से शिवा बन गए।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ऑफिशियल लोगो जारी हो गया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गंगा नदी के तट पर ब्रह्मास्त्र के लोगो को लॉन्च किया गया। आसमान में एलईडी लाइट द्वारा फिल्म के मोशन पोस्टर को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। इस मौके पर आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी नजर आए।
दोनों का नाम
आलिया भट्ट ने लोगो रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने हिंदी में लिखा शिवा और इशा #brahmastra। इसके साथ ही खुलासा हो गया कि फिल्म में दोनों सितारों का नाम भगवान शिव से रिलेटिड होगा। साथ दोनों के नाम का खुलासा ट्रेलर के पहले ही फैंस को हो गया है।
हिंदू माइथोलॉजी पर आधारित नाम
कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है। भगवान ब्रह्मा को विश्व का रचयिता कहा जाता है। ब्रह्मास्त्र को अचूक शस्त्र माना जाता है। साथ ही फिल्म में रोमांटिक पार्ट भी पेश किया गया है।