पापा सुनील शेट्टी को अथिया ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यादों का पिटारा खोल शेयर की अनदेखी तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Published: August 11, 2020 04:49 PM2020-08-11T16:49:30+5:302020-08-11T16:49:30+5:30

सुनील शेट्टी आज 59 साल के पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अथिया शेट्टी ने पापा के साथ एक अनदेखी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Athiya Shetty wishes her dad Suniel Shetty on birthday | पापा सुनील शेट्टी को अथिया ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यादों का पिटारा खोल शेयर की अनदेखी तस्वीर

पापा सुनील शेट्टी को अथिया ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यादों का पिटारा खोल शेयर की अनदेखी तस्वीर

Highlightsबॉलीवुड में 90 के दशक में एक्शन स्टार के नाम से मशहूर हुए सुनील शेट्टी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैंसुनील ने 2000 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन में एक ग्रे शेड वाला किरदार निभाया

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को उनकी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने और भी बेहतरीन बना दिया है। दरअसल, अथिया ने पापा सुनील के बर्थडे के मौके पर यादों का पिटारा खोलते हुए शानदार अंदाज में उन्हें बधाई दी है। अथिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में अथिया शेट्टी के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट में एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर भी है, जिसमें सुनील शेट्टी अपनी लाडली को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट में एक वीडियो भी है। इस वीडियो में अथिया पापा के कन्धों पर बैठकर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो किसी पार्टी की है। 

यही नहीं, इस पोस्ट के साथ अथिया ने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे शिक्षक, सबसे बड़े रक्षक, सबसे कठिन कसरत करने वाले साथी और मेरे सबसे अच्छे दोस्त, जन्मदिन की शुभकामनाएं! मैंने आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। कोई भी आपके दिल के आकार से मेल नहीं खा सकता है।'

वहीं, सुनील शेट्टी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 में फिल्म 'बलवान' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। सुनील एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने 90 के दशक में काफी फेम कमाया। यही कारण है कि वो आज भी फैंस उन्हें उनकी एक्शन फिल्मों को लेकर याद करते हैं। सुनील शेट्टी मोहरा, दिलवाले, वक्त हमारा है, कृष्णा, विनाशक, जैसी कई एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

Web Title: Athiya Shetty wishes her dad Suniel Shetty on birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे