प्रियंका गांधी ने कहा 'कल ही मां का फोन आ गया था...' तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने क्लास लगाते हुए बोला- आपकी मां ने आपको गलत कहा है...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 25, 2020 02:28 PM2020-03-25T14:28:22+5:302020-03-25T14:28:22+5:30
अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।
कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच लोग नवरात्रि, नवरोज, हिंदू नववर्ष और गुडी पडवा पर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी बधाई जमकर दे रहे हैं। इसी लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने नवरात्रि (Navratri) और नवरोज पर बधाई दी। लेकिन प्रियंका के ट्वीट का बॉलीवुड प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर अशोक पंडित ने जवाब दिया है।
अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने ट्वीट करके प्रियंका गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा कि कल ही माँ का फोन आ गया था कि नवरोज़ की थाली मत भूलना और मीठे चावल भी बना देना! मेरे सभी कश्मीरी भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। देश और दुनिया बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। मेरी प्रार्थना है कि सब स्वस्थ और सुरक्षित रहें। मुस्कुराते रहिए, हर सवेरा एक नया सवेरा है।
प्रियंका के इसी ट्वीट का अशोक पंडित ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। प्रियंका को जवाब देते हुए अशोक ने लिखा है कि प्रियंका जी आपकी मां ने आपको गलत कहा है! हमारे इस नए साल को नवरेह कहते हैं नवरोज नहीं! दूसरा हम आज के दिन मीठा चावल नहीं बनाते! नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi) और अमित शाह जी (Amit Shah) का ट्वीट पढ़ लीजिए समझ आ जाएगा!
प्रियंका जी 🙏 आपकी माँ ने आपको गलत कहा है ! हमारे इस नए साल को नवरेह कहते हैं नवरोज़ नहीं ! दूसरा हम आज के दिन मीठा चावल नहीं बनाते ! @narendramodi ji aur @AmitShah का ट्वीट पढ़ लीजिए समझ आ जाएगा ! #NavrehMubarak. #StayHomeSaveLives#IndiaFightsCoronahttps://t.co/YJgFFNwqPM
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) March 25, 2020
अशोक पंडित के इस ट्वीट का लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह से रिप्लाई इस पर दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी पर निशाना भी साधा है। तो कुछ प्रियंका के पक्ष में उतर आए हैं।