जो संसद में 33 फीसदी आरक्षण नहीं दिला पाई, वो 40 फीसदी महिलाओं को टिकट का वादा कर रही है: फिल्ममेकर का कांग्रेस पर हमला

By अनिल शर्मा | Published: October 20, 2021 11:59 AM2021-10-20T11:59:37+5:302021-10-20T12:04:27+5:30

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी कांग्रेस के इस वादे पर अपनी भड़ास निकाली है। अशोक पंडित ने सोनिया गांदी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मतलब छलावा।

ashoke pandit attack on Congresswho could not get 33 per cent reservation in parliament is promising tickets to 40 per cent women | जो संसद में 33 फीसदी आरक्षण नहीं दिला पाई, वो 40 फीसदी महिलाओं को टिकट का वादा कर रही है: फिल्ममेकर का कांग्रेस पर हमला

जो संसद में 33 फीसदी आरक्षण नहीं दिला पाई, वो 40 फीसदी महिलाओं को टिकट का वादा कर रही है: फिल्ममेकर का कांग्रेस पर हमला

Highlightsमंगलवार को कांग्रेस ने यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कियाकांग्रेस के इस वादे पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, कहना कुछ व करना कुछ कांग्रेस का स्वभाव हैवहीं रीता बहुगुणा ने भी कहा, 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की कांग्रेस की घोषणा सिर्फ ‘शोशेबाजी’ है

मुंबईः कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election)  में 40 फीसद सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी जिसके बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। सबने कांग्रेस पर ये बोलते हुए निशाना साधा कि  कांग्रेस अगर महिलाओं को वाजिब भागीदारी देना चाहती थी तो उसने अपने शासनकाल में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया।

इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी कांग्रेस के इस वादे पर अपनी भड़ास निकाली है। अशोक पंडित ने सोनिया गांदी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मतलब छलावा। अशोक पंडित ने इस बाबत ट्वीट किया- सोनिया गांधी महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण नहीं दिला पाई। अब प्रियंका गांधी यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देने का वादा कर रही हैं। 

यही नहीं अशोक पंडित ने इस ट्वीट में पंजाब में सियासी घमासान पर भी चुटकी ली। फिल्ममेकर ने ट्वीट में आगे लिखा,  जो हरीश रावत उत्तराखंड में अपनी सत्ता नहीं बचा पाएवो पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को भटका हुआ आदमी कह रहे है। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में कांग्रसे के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात पर बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस की पूर्व नेता रीता बहुगुणा ने हमला बोला। मायावती ने कहा, कहना कुछ व करना कुछ कांग्रेस का स्वभाव है, जो उसकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। वहीं रीता बहुगुणा ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की कांग्रेस की घोषणा सिर्फ ‘शोशेबाजी’ है।

 

Web Title: ashoke pandit attack on Congresswho could not get 33 per cent reservation in parliament is promising tickets to 40 per cent women

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे