पर्दे के राम की राम जन्मभमि को लेकर झलकी खुशी, ट्वीट कर कहा-अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 4, 2020 01:15 PM2020-08-04T13:15:45+5:302020-08-04T13:15:45+5:30

अरुण गोव‍िल ने रामभक्तों के लिए नया ट्वीट किया है। अरुण इस ट्वीट में भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की है...

arun govil ramayan actor tweet for ayodhya | पर्दे के राम की राम जन्मभमि को लेकर झलकी खुशी, ट्वीट कर कहा-अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले..

पर्दे के राम की राम जन्मभमि को लेकर झलकी खुशी, ट्वीट कर कहा-अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले..

Highlightsगोव‍िल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए रामायण के पुन: प्रसारण के बाद अरुण ने सोशल मीडिया पर डेब्यू किया।

रामानंद सागर की रामायण घर घर में फेमस हुई थी। हाल ही में एक बार फिर से रामायण पर्दे पर पेश की गई। फैंस को रामायण के हर एक किरदार से एक बार फिर से प्यार हो गया। लेकिन जो किरदार सबसे ज्यादा फैंस के दिलों में उतरा वो थे प्रभु राम का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल।अरुण गोविल को लोग भगवान राम के ही रूप में देखने लगे। वहीं, अरुण गोविल की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

 अरुण गोवि‍ल ने लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए रामायण के पुन: प्रसारण के बाद ही सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। वह देश में चल रही परिस्थितियों पर अक्‍सर अपना बयान देते हैं। आए द‍िन अरुण अपने फैंस के ल‍िए जीवन की सीख एवं नसीहतें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अरुण गोव‍िल ने रामभक्तों के लिए नया ट्वीट किया है। 

टीवी के भगवान राम यानि अरुण गोविल ने लिखा, 'भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की प्रतीक्षा समस्त मानव जाति कर रही है। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा। जय श्रीराम...।'

अरुण गोविल ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिल रहा है। जय श्रीराम...।' 

लॉकडाउन में एक बार फिर से रामायण सीरियल ने अरुण गोव‍िल को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया था। लोग उन्‍हें असल में भगवान राम समझ ल‍िया करते थे। पुन: प्रसारण के दौरान भी उनका अंदाज बेहद पसंद किया गया।अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के लिए कल यानि 5 अगस्त को भूमि पूजन किया जाएगा

Web Title: arun govil ramayan actor tweet for ayodhya

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे