रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' , फिल्म की कहानी को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने जताई कुछ यूं आपत्ति

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 6, 2019 11:44 AM2019-06-06T11:44:40+5:302019-06-06T11:44:40+5:30

आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म पर ब्राह्मण समुदाय ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Article 15: Ayushmann Khurrana's film angers Brahmin community in Uttar Pradesh | रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' , फिल्म की कहानी को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने जताई कुछ यूं आपत्ति

रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' , फिल्म की कहानी को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने जताई कुछ यूं आपत्ति

Highlightsट्रेलर में दिखाया गया है कि यह अपराध एक 'महंतजी के लड़के' द्वारा किया गया है।आयुष्मान कुराना स्टारर  आर्टिकल 15 का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है।

आयुष्मान कुराना स्टारर  आर्टिकल 15 का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ये फिल्म रिलीज से पहले मुसीबतों में घिरती नजर आ रही है। ये फिल्म कथिततौर पर बदायूं दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले से प्रेरित है। 

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार 28 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी मोल ले ली है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ और उसके आसपास हुई है।

ब्राह्मणों को आपत्ति
खबर के अनुसार ट्रेलर देखने के बाद फिल्म से ब्राह्मणों को आपत्ति हो गई है। समुदाय का आरोप है कि इसको तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्हें लगता है कि इससे समुदाय की बदनामी होगी। ट्रेलर में दिखाया गया था कि किस तरह से दो लड़कियों का रेप करके मर्डर कर दिया जाता है और एक पेड़ पर लटका दिया जाता है। जिसके बाद उनके परिवार को निशाना बनाया जाता है। फिल्म में दर्शाया गया है कि क्षेत्र में जातिगत समीकरण कितना हावी है। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह अपराध एक 'महंतजी के लड़के' द्वारा किया गया है। महंतजी को ब्राह्मण समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है और इससे ब्राह्मण समुदाय नाराज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस ऑफीसर के रोल में नजर आ रहे हैं।

क्या कहा है ब्राह्मण समुदाय

ब्राह्मण संगठन परशुराम सेना के सदस्य व एक युवा छात्र नेता कुशल तिवारी ने कहा है कि अगर फिल्म बदायूं की घटना पर आधारित है, तो आरोपियों को ब्राह्मणों के तौर पर दिखाने की आवश्यकता कहां थी? ये समुदाय को बदनाम करने की कोशिश है। पद्मावत रोकवा सकते हैं लेकिन ब्रह्माण के सम्मान के लिए नहीं लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "हम सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू कर रहे हैं और हम फिल्म निर्देशक अनुभव सिंह से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे हैं। खैर देखना होगा कि आगे क्या होता है।
 

Web Title: Article 15: Ayushmann Khurrana's film angers Brahmin community in Uttar Pradesh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे