अर्जुन रामपाल ने बेटे के साथ की पहली फोटो की शेयर, देखें प्यारी Pic

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 20, 2019 09:07 AM2019-07-20T09:07:56+5:302019-07-20T09:07:56+5:30

अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की अर्जुन के साथ की पहली फोटो शेयर की है।

arjun rampal share his baby boy first pic | अर्जुन रामपाल ने बेटे के साथ की पहली फोटो की शेयर, देखें प्यारी Pic

अर्जुन रामपाल ने बेटे के साथ की पहली फोटो की शेयर, देखें प्यारी Pic

Highlightsएक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।अब अर्जुन ने बेटे की पहली फोटो सामने आई है।

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर बुधवार को ही अपने माता-पिता और गर्लफ्रेंड के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर नजर आए थे। अब अर्जुन ने बेटे की पहली फोटो सामने आई है।

खुद अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की अर्जुन के साथ की पहली फोटो  शेयर की है। इस फोटो में  बच्चे का सिर्फ हाथ दिख रहा है और अर्जुन बच्चे को गोद में लेकर बड़े प्यार से देख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर ये प्यारी सी फोटो छा गई है। इस फोटो में अर्जुन के बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन बाप बेटे का प्यार देखने को फैंस को जरुर मिल रहा है।

अर्जुन के पहले से दो बेटिंया भी हैं। अर्जुन ने अभी शादी नहीं की है।हाल ही में गैब्रिएला के बेबी शॉवर के मौके पर एक शानदार लंच पार्टी का आयोजन किया था इस पार्टी में गैब्रिएला की सभी करीबी दोस्त शामिल थीं। पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। इनमें अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड मैचिंग कपड़े पहने नजर आए थे।

गैब्रिएला एक मॉडल हैं। इसके अलावा  वह  एक डिज़ाइनर भी हैं। उनके डिजाईन्स किए हुए कपड़े ऋतिक रोशन के ब्रांड HRX के अंडर लॉन्च भी किए गए हैं। कहा जाता है कि गैब्रिएला के कारण अर्जुन और ऋतिक एक बार फिर करीब आए थे।

Web Title: arjun rampal share his baby boy first pic

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे